सतीश मुखिया/मथुरा : बाबू लाल महाविद्यालय गोवर्धन के छात्र-छात्राओं ने पहलगाम में हुए आतंकी नरसंहार के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई एवं महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों द्वारा इसमें सहभागिता की गई। विद्यार्थियों ने मोमबत्तियां जलाकर अपना दुख व्यक्त किया तथा कैंडल मार्च निकाला। सभी विद्यार्थियों ने 2 मिनट का मौन धारण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लीविस कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हम भारत सरकार से चाहते हैं कि इस कुकृत्य का भरपूर बदला लिया जाए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ धीरज कौशिक द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस नरसंहार में जो व्यक्ति मारे गए हैं। उनकी आत्मा की शांति के लिए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं और वह हर बार भारत में जन्म लें ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री बाबू लाल शिक्षण समूह के निर्देशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा , उपप्राचार्य डॉ उम्मेद सिंह, डॉ लक्ष्मी नारायण शर्मा, डॉ योगेंद्र प्रसाद गोयल, डॉ राज कपूर वर्मा ,डॉ रामकुमार यादव, डॉ नवीन पाल, डॉ मानवेंद्र चतुर्वेदी, डॉ विमलेश सिकरवार,डॉ प्रतिभा सिंह, डॉ मुक्ति दोहन,पूजा चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।







