Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठ कराने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 4, 2025
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
Delhi Police Bangladeshi infiltration!
15
SHARES
485
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक स्पेशल ड्राइव के तहत अवैध बांग्लादेशियों को भारत में बसाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में 6 बांग्लादेशी नागरिक, 5 भारतीय सहयोगी और कुल 33 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को चेन्नई से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड, बांग्लादेशी दस्तावेज, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, स्कैनर, मोबाइल सिम कार्ड और तकरीबन 20 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपियों पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में अवैध रूप से बांग्लादेशों को बसाने और रोजगार दिलाने का आरोप है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस गैंग का सरगना चांद मियां है, जो खुद बांग्लादेशी है और भारत में अवैध रूप से 5 साल की उम्र से रह रहा है। पुलिस के मुताबिक चांद मियां पिछले तकरीबन 5 साल से भारत में अवैध बांग्लादेशियों को बनाने का रैकेट चला रहा है। चांद मियां पश्चिम बंगाल, मेघालय और बेनापोल सीमा के ज़रिए बांग्लादेशियों को अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ करवाता था।

इन्हें भी पढ़े

nishant kumar

निशांत कुमार का ऐलान, डॉक्टरों के लिए बदल गया बड़ा नियम

July 21, 2026
CM Dhami

सीएम धामी ने किया गंगा कॉरिडोर का शिलान्यास, कांवड़ मेले की भी हुई समीक्षा

July 21, 2026
cyber

साइबर अपराधियों के इन हथकंडों से बचें, एक गलती पड़ सकती है भारी

July 21, 2026
loksabha

मानसून सत्र : सरकार छह विधेयकों से साधेगी कामकाज, एक से राजनीति?

July 21, 2026
Load More

फर्जी आधार और पैन के दम पर मिलता था काम

भारत में अवैध बांग्लादेशियों की एंट्री होने के बाद उन्हें चंद मियां ट्रेन के जरिए उन्हें दिल्ली, बैंगलोर, चेन्नई जैसे बड़े शहरों में ले जाता था। यहां फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाकर उन्हें दिहाड़ी मजदूरी, कूड़ा बीनने और कबाड़ का काम दिला देता था।

कैसे हुआ खुलासा?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 12 मार्च 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि एक बांग्लादेशी नागरिक असलम उर्फ मसूम मोहम्मद तैमूर नगर में अवैध रूप से रह रहा है। पूछताछ में उसने अपना पता नोआखाली, बांग्लादेश बताया और बताया कि वह हाल ही में भारत में आया है। पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने चांद मियां सहित अन्य सहयोगियों तक पहुंच बनाई और चांद मियां को विजयवाड़ा से गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया।

ये सामान हुआ बरामद

इस गैंग के पास से पुलिस ने 11 फर्जी आधार कार्ड, आईडी प्रूफ के साथ दो बांग्लादेशी डाक्यूमेंट, एक कंप्यूटर और 4 हार्ड डिस्क, एक कलर प्रिंटर और फिंगरप्रिंट स्कैनर, आठ मोबाइल फोन और सिम कार्ड और तकरीबन 20 हजार रुपए बरामद किए हैं।

100 और बांग्लादेशी पुलिस के राडार पर

पुलिस के मुताबिक चांद मियां दो महीने में एक से दो बार बांगलादेश जाता था और वहां से छह से आठ बांग्लादेशियों को अवैध रूप से अपने साथ भारत लाता था। दिल्ली पुलिस ने जब चांद मियां को पकड़ा तब भी वह ट्रेन में आठ बांग्लादेशियों को भारत लेकर आया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक चांद मियां के गैंग द्वारा लाए गए 100 और बांग्लादेशी पुलिस के रडार पर हैं और जल्द ही इन्हें भी पकड़ा जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सभ्यता है छलावा!

June 28, 2022
The biggest problem of laborers is inflation

मजदूरों की सबसे बड़ी समस्या है महंगाई : आचार्य डॉ. खेमचन्द शास्त्री

May 2, 2025
bank

भारत को चमकता सितारा बनाए रखने में प्राइवेट और बैंकिंग सेक्टर का ख़ास महत्व

March 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • निशांत कुमार का ऐलान, डॉक्टरों के लिए बदल गया बड़ा नियम
  • दिल्ली में लाल डोरा के अंदर आने वाले गांवों की चमकेगी किस्मत!
  • सीएम धामी ने किया गंगा कॉरिडोर का शिलान्यास, कांवड़ मेले की भी हुई समीक्षा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.