Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में खरीफ अभियान के तहत फसल उत्पादन की बदली रणनीति

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 12, 2025
in राज्य, विशेष
A A
CM Yogi
20
SHARES
654
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार सिंह कंडारी


दिल्ली/लखनऊ : प्रदेश में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने खरीफ फसलों के उत्पादन की नई रणनीति अपनाई है। सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को इस संबंध में कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रविन्द्र की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। खाद्यान्न और तिलहनी फसलों की पैदावार में 12 फीसदी की वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही जल संरक्षण के लिए 8500 लघु खेत तालाब (फार्म पॉण्ड) बनाए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़े

itendra Mishra appointed CEO of Ram Mandir Trust

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बने जितेंद्र मिश्रा, बोले- भगवान मुझे मंदिर चलाने का सामर्थ्य दें…

September 2, 2026
Indian economic

वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में आर्थिक विकास दर ने चौंकाया

September 2, 2026
money laundering

सबसे बड़ा भ्रम दो शब्द : ‘सरकारी पैसा’!

September 2, 2026
india economy

तेजी से बदल रही है भारत की तस्वीर!

September 2, 2026
Load More

33 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त उत्पादन से प्राप्त किया जाएगा लक्ष्य
खरीफ 2024 के अंतर्गत प्रदेश में खाद्यान्न और तिलहनी फसलों का कुल उत्पादन 260 लाख मीट्रिक टन हुआ है। अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 293 लाख मीट्रिक टन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह लक्ष्य 33 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त उत्पादन के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा। उत्पादन के लिहाज से मक्का और क्षेत्रफल के हिसाब से धान की पैदावार बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

फसल उत्पादन की बदली रणनीति
प्रदेश सरकार ने खरीफ अभियान के तहत फसलों की बुवाई, देखरेख और सिंचाई के लिए रणनीति में परिवर्तन किया है। मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसानों को उन्नत बीज, समय पर खाद और सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके अलावा कृषि अधिकारियों की निगरानी में किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

वर्षा जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना
जल संकट से निपटने और सिंचाई के लिए वैकल्पिक स्रोत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेत तालाब योजना को प्रदेशभर में लागू किया जा रहा है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में बुन्देलखण्ड सहित समस्त जिलों (गौतमबुद्ध नगर को छोड़कर) में 31 मार्च 2025 तक 2033 खेत तालाबों का निर्माण कराया गया है।

अधिक पारदर्शिता के साथ योजना का मिलेगा लाभ
वर्ष 2025-26 में योजना को त्वरित गति से बढ़ाया जाएगा। इस दौरान 8499 लघु खेत तालाबों (फार्म पॉण्ड) के निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। लाभार्थी किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से योजना से जोड़ा जाएगा, ताकि उन्हें अधिक पारदर्शिता के साथ योजना का लाभ मिल सके।

ऐसे कारगर बनेगा फार्म पॉण्ड
लघु खेत तालाब या फार्म पॉण्ड एक छोटा जलाशय होता है जो वर्षा जल को संग्रहित करने के लिए बनाया जाता है। इसका उपयोग न केवल फसलों की सिंचाई में होता है, बल्कि पशुधन को पानी देने और मछली पालन के लिए भी किया जाता है। यह विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए लाभकारी है, जहां वर्षा कम या अनियमित होती है। फार्म पॉण्ड से सिंचाई की सुविधा बढ़ती है, जिससे फसल उत्पादन में भी बढ़ोतरी होती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Israel War

इस्राइल ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा- ‘मुसलमान देशों की यात्रा न करें’

October 21, 2023
electricity

कंपनियां कैसे उठाएंगी सरकार की फ्री बिजली का भार?

June 8, 2023
ग्रीन हाउस

प्रदूषण ऐसे ही बढ़ता रहा तो कम हो जाएंगे जिदंगी के इतने साल!

August 31, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली : हर महीने 81 हजार कमाई के साथ बिजली बिल होगा जीरो, सरकार दे रही डबल गिफ्ट
  • राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बने जितेंद्र मिश्रा, बोले- भगवान मुझे मंदिर चलाने का सामर्थ्य दें…
  • ट्रंप के मुल्क पर होगा ‘सुपरसोनिक’ वार, अमेरिका की उड़ीं नीदें!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.