सतीश मुखिया
मथुरा : आज नगर निगम मथुरा वृंदावन में नगर आयुक्त श्री शशांक चौधरी ने वृंदावन कार्यालय में संभव दिवस पर जनसुनवाई की और उन्होंने जनता की समस्याओं को तत्काल प्रभाव से निस्तारित करने के संबंध में अपने अधिकारियों को आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जगह साफ-सफाई उचित तरीके से कराया जाए और मानसून शुरू होने से पहले सभी नालों की साफ सफाई बढ़िया तरीके से हो।
वहीं दूसरी तरफ संभव दिवस पर जनसुनवाई के अंतर्गत भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में अपर नगर आयुक्त श्री अनिल कुमार द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ नागरिकों की समस्याओं को सुनकर प्राप्त शिकायतो का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर निस्तारित कराए और आम जनता को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े ।







