Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

गौ दर्शन, सद्गुरु देव एवं माता-पिता की सेवा से जीवन का होता है कल्याण : बाबा रामदेव

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 6, 2022
in विशेष
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार, 06 जून। उत्तरी हरिद्वार की धार्मिक संस्था हरि सेवा आश्रम में आयोजित वार्षिकोत्सव व संत सम्मेलन का आदि गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज, उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, हरि सेवा आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द महाराज, पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के भ्रमणशील जमात के महंत व संत सम्मेलन कार्यकम के अध्यक्ष रघुमुनि महाराज, कोठारी महंत दामोदर दास महाराज, कार्यक्रम के संयोजक महंत कमल दास महाराज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव महाराज ने कहा कि गौ दर्शन, सद्गुरु देव एवं माता-पिता की सेवा से जीवन का कल्याण होता है और जीवन के सभी संताप स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं। योग गुरु बाबा रामदेव महाराज ने कहा कि अच्छे संत और गुरुदेव के दर्शन मात्र से ही जीवन के अनिष्ट समाप्त होकर जीवन का उदयमान होता है हमें अपने जीवन में अपने माता पिता सदगुरुदेव, गौ-गंगा-गीता की सेवा करते हुए सनातन धर्म को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शरीर को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए योग की आवश्यकता होती है उसी प्रकार सनातन धर्म के संवर्धन और संरक्षण के लिए अच्छे और सच्चे सदगुरुदेव की शरण व सुमरन भी जरूरी है।

संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि संतों के शरण में आने से अच्छे संस्कार मिलते हैं और जीवन की सभी कठिनाई दूर हो जाती हैं तथा आध्यात्म को जीवन में ग्रहण कर सद्मार्ग पर चलने का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि मठ मंदिर आश्रम शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने सभी संत महात्माओं एवं माता-पिता से आग्रह करते हुए कहा कि हमें बालिकाओं की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए और अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। संत सम्मेलन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, रानीपुर भाजपा विधायक आदेश चौहान ने भी संबोधित कर संतो से आशीर्वाद प्राप्त किया। संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए आदिगुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि संत महात्माओं और गुरुदेव की कृपा से मनुष्य का कल्याण होता है क्योंकि संत और गुरु जीवन के जीने की दृष्टि बदल देते है और सद्मार्ग पर चलाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। गुरु अजर अमर है गुरु शिष्यों को शब्द प्रदान कर जीवन को उन्नत और सार्थक बनाकर परमात्मा से मिलाने का मार्ग बतलाते हैं।

इन्हें भी पढ़े

Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में बप्पा को भावभीनी विदाई, विसर्जन में सम्मिलित हुए भक्तगण

September 25, 2026
Five-day elephant festival

बांधवगढ़ में हाथियों का पांच दिवसीय महोत्सव शुरू, नहाने-मालिश के साथ मिलेगा पसंदीदा खाना

September 25, 2026
election

विश्लेषण: चुनाव आयोग के भीतर 14 बार आपत्ति, SIR, वोटर लिस्ट और ECINet को लेकर क्या सामने आया?

September 24, 2026
WCL

स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के तहत वेकोलि ने आयोजित की सामुदायिक गतिविधियां

September 24, 2026
Load More

इस मौके पर भूमा पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी अच्युतानंद महाराज ने कहा कि गुरु पिता भी होता है पर सद्गुरु एक होता है जो जीवन को आनंद और सच्चिदानंद के साथ पारब्रह्म परमेश्वर से मिलाने का काम करता है। महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर विशोकानंद भारती महाराज ने कहा कि सद्गुरू देव मनुष्य को जीवन के अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर करने का मार्ग प्रशस्त करते हैं आप सभी शिष्यों को सदगुरु देव की कृपा से तीर्थनगरी में एक ही स्थान पर इतने बड़े समूह में संतो का दर्शन कराने वाले महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज के रूप में एक अच्छे सदगुरु मिले है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महानिर्वाणी अखाड़े के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि हरि का दर्शन कराने के लिए महामंडलेश्वर हरि चेतन आनंद महाराज ने हरिद्वार के हरिपुर कलां के हरि सेवा आश्रम में संत महात्माओं के दर्शन करा कर शिष्यों के जीवन के सभी संताप नष्ट कर जीवन को सार्थक व उन्नत बना दिया है अच्छे सदगुरुदेव के मिलने से ही संत महात्माओं की कृपा से भगवान के दर्शन प्राप्त होते हैं।

संत सम्मेलन को पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण,परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी चिदानंद सरस्वती, हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द गिरि, पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के कोठारी दामोदर दास महामंडलेश्वर प्रेमानंद महाराज, महामंडलेश्वर विज्ञानानंद महाराज महामंडलेश्वर विवेकानंद महाराज महामंडलेश्वर हंस आनंद महाराज, महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश, महंत सत्यव्रतानंद, महामंडलेश्वर शिवानंद भारती महामंडलेश्वर ललित आनंद महाराज महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज महामंडलेश्वर भगवत स्वरूप महामंडलेश्वर अनंतराम महंत दुर्गादास महाराज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी, श्रीमहंत देवानंद सरस्वती, महंत रामकृष्ण महाराज, महंत सुरेश मुनि, महंत दुर्गादास, महंत दुर्गादास, महंत ऋषिश्वरानन्द, महंत केशवनंद, महंत राधा गिरी, महंत शुभम गिरि, महंत हरिहरानंद, बाबा हठयोगी, महंत दिनेश दास महाराज ने संबोधित किया। पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की भ्रमण शील जमात के महंत रघु मुनि दास महाराज की अध्यक्षता में आयोजित वार्षिकोत्सव व संत सम्मेलन मे पहुंचे संत महात्माओं महामंडलेश्वर व राजनीतिक गणमान्य का कार्यक्रम संयोजक महंत कमल दास महाराज ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

सिधु जल संधि पर रोक पाकिस्तान को करारा जवाब!

April 25, 2025
CSIR Institute of Himalayan

CSIR हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान किया विश्व खाद्य दिवस समारोह का आयोजन

October 17, 2023
wcl

कोल इंडिया स्थापना दिवस पर सात पुरस्कारों से नवाजे गए वेकोलि

November 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?
  • PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश
  • RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.