Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

शंखनाद महोत्सव, राष्ट्र की रक्षा शस्त्र से ही करनी पड़ती है : मेजर गौरव आर्य

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 21, 2025
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
मेजर गौरव आर्य
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार सिंह कंडारी


नई दिल्ली: “राष्ट्र की रक्षा शस्त्र से ही करनी पड़ती है। साधु-संतों की रक्षा हेतु श्रीराम ने अवतार लिया। मुगलों के अत्याचार बढने पर छत्रपती शिवाजी महाराज और गुरु गोविंदसिंह जैसे महान योद्धा जन्मे। आज ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रभु श्रीराम पुनः हिंदू रक्षा हेतु अवतरित हुए हैं।” ऐसा प्रभावशाली वक्तव्य ‘चाणक्य फोरम’ के मुख्य संपादक तथा सेवानिवृत्त मेजर गौरव आर्य ने किया। यह विचार उन्होंने महोत्सव के “सनातन राष्ट्र और सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले का विविध कार्य” इस सत्र में ‘सनातन राष्ट्र की सुरक्षा’ इस विषय पर व्यक्त किए।

इन्हें भी पढ़े

fastag

टोल पर नो स्टॉप! बिना रुके कटेगा Toll, जानें सरकार का प्लान

April 27, 2026
defense deals india

SIPRI की रिपोर्ट, भारत का रक्षा खर्च 8.66 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

April 27, 2026
west bengal election

पश्चिम बंगाल चुनाव : जहां वोट सबसे ज़्यादा कटे, वहीं रिकॉर्ड मतदान; क्या हैं इसके मायने?

April 26, 2026
Army Chief General Upendra Dwivedi

अमेरिका में भारतीय सेना प्रमुख को बड़ा सम्मान, इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम में शामिल

April 26, 2026
Load More

इस अवसर पर मंच पर स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के कार्याध्यक्ष श्री रणजीत सावरकर, पंजाब गोरक्षक दल के संस्थापक अध्यक्ष श्री सतीश प्रधान, सनातन संस्था के धर्मप्रचारक सद्गुरु नंदकुमार जाधव एवं हिंदू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र व छत्तीसगढ राज्य समन्वयक श्री सुनील घनवट उपस्थित थे।

हिंदुओं के बलशाली न बनने से देश का अवमूल्यन हुआ – रणजीत सावरकर

“हिंदुओं का राजनीतिकरण और राजनीति का सैन्यीकरण आवश्यक है। हिंदुओं को बलशाली बनना ही चाहिए। स्वतंत्रता के पश्चात देश की सत्ता में आए सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण देश का अवमूल्यन हुआ। उस समय सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले ने हिंदुओं को संगठित करने का कार्य प्रारंभ किया। सनातन के गोवा आश्रम में आकर मुझे डॉ. आठवले के आध्यात्मिक कार्य की अनुभूति हुई। वे एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो राष्ट्र को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। हिन्दुओं को बलशाली बनाने हेतु जो कार्य आवश्यक है, वह सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले कर रहे हैं।” ऐसा मत श्री रणजीत सावरकर ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्री सुनील घनवट ने कहा, “हिंदुओं को धर्मशिक्षा प्राप्त हो, इस हेतु हिंदू जनजागृति समिति ने धर्मशिक्षा वर्ग शुरू किए हैं। वर्तमान में देशभर में समिति की ओर से 500 स्थानों पर धर्मशिक्षा वर्ग चलाए जा रहे हैं। समिति ने समाज को दिशा देने का कार्य किया है।”

सनातन संस्था के सद्गुरु नंदकुमार जाधव ने कहा, “सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले ने साधकों का मार्गदर्शन कर संपूर्ण विश्व में अध्यात्म का प्रचार किया है। साथ ही, नृत्य, गायन और संगीत के माध्यम से आध्यात्मिक प्रगति कैसे की जा सकती है, यह मार्गदर्शन भी उन्होंने दिया।”

पंजाब गोरक्षक दल के संस्थापक अध्यक्ष श्री सतीश प्रधान ने कहा, “जैसे महाराष्ट्र में गोमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिया गया है, वैसे ही गोवा सरकार को भी सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव के माध्यम से गोमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा देना चाहिए।”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

हर साल 15 लाख मौतों की वजह बन रहा जंगल की आग का प्रदुषण, शोध में हुआ खुलासा

November 28, 2024
Group Captain Shubhanshu Shukla

अंतरिक्ष में भारत की उड़ान… शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 के साथ रचेंगे इतिहास!

June 10, 2025

एग्जिट पोल्स ने बता दिया, एक्शन में मोदी… टेंशन में विरोधी!

June 2, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • इस राज्य में 400 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद, मचा हड़कंप
  • टोल पर नो स्टॉप! बिना रुके कटेगा Toll, जानें सरकार का प्लान
  • चारधाम यात्रा की रील्स बनाने वालों पर एक्शन, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.