नई दिल्ली: भारत मंडपम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 11 वर्षों की सेवा यात्रा, दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल श्री विनय कुमार जी के 3 वर्षों के सुशासन और राजधानी में विकास जनकल्याण एवं मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली में सुशासन और महिला सशक्तिकरण के सतत प्रयास तथा बीते 100 दिनों की उपलब्धियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाना हमारा संकल्प है। इसके लिए स्वच्छ जल आपूर्ति, यमुना नदी का पुनर्जीवन, 100% इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन, शिक्षा में नवाचार, स्मार्ट क्लासरूम, PM श्री स्कूल, निवेश को बढ़ावा देने के लिए पहली इन्वेस्टर समिट, नई औद्योगिक और वेयरहाउसिंग नीति, रूफटॉप सोलर से लेकर ई-वेस्ट मैनेजमेंट तक के प्रयास दिल्ली को नई पहचान देने की दिशा में तेजी से क्रियान्वित हो रहे हैं। बीजेपी सरकार जनता के लिए सदैव सेवा भाव से निरंतर दिल्ली के विकास एवं समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है ।

दिल्ली आज सेवा, सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के मूल सिद्धांतों के साथ विकास और समृद्धि की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। बीजेपी सरकार का संकल्प है कि दिल्ली को देश के सबसे विकसित, स्वच्छ और सुरक्षित शहरों की श्रेणी में अग्रणी स्थान दिलाया जाए।

इस विशेष अवसर पर उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना जी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा जी, संगठन महामंत्री श्री पवन राणा जी, केन्द्रीय मंत्रीगण, कैबिनेट मंत्रीगण, सांसदगण व विधायकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।







