सतीश मुखिया
मथुरा: नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रवि पुत्र गोकलेश ठाकुर निवासी किले के सामने, ITC कोचिंग थाना डींग जिला डींग (राजस्थान) उम्र करीब 19 वर्ष को नये बस स्टैण्ड के पास थाना कोतवाली जिला मथुरा से गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमा मु0अ0सं0 341/2025 धारा 137(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया था, जिसकी जांच चल रही थी।
जिसमें अपर्हता को पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया और इस विवेचना में अभियुक्त रवि उपरोक्त का नाम प्रकाश में आया। जिसमें पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसको जेल भेज दिया गया और इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 श्री देवपाल सिंह पुण्डीर, उ0नि0 श्री मुश्ताक मेहदी, है0का0 प्रमोद कुमार, है0का0 सावित्री, थाना कोतवाली, जिला : मथुरा शामिल रहे।







