Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

बिहार में AI से बदलेगी स्वास्थ्य व्यवस्था, गांवों में मिलेगी बड़े अस्पताल जैसी सुविधा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 26, 2026
in राज्य
A A
health survey
15
SHARES
488
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी है. अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए दवाओं की आपूर्ति, एक्स-रे और MRI जांच, डॉक्टरों की उपलब्धता और एम्बुलेंस सेवाओं की निगरानी होगी. अस्पतालों में खाली बेड और ICU की जानकारी भी ऑनलाइन मिलेगी. गंभीर मरीज को किस अस्पताल में ले जाना है, यह तय करने में भी AI मदद करेगा. स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना साझा की है. शुरुआती चरण में 2 से 4 स्मार्ट एम्बुलेंस के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी है.

बुधवार (25 नवंबर 2026) पटना के होटल ताज सिटी सेंटर में गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग ने ‘AI for a Healthier Bihar: From Innovation to Impact’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की. इसमें स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल अस्पताल बनाना नहीं है. स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ना भी प्राथमिकता है. इसका सीधा लाभ गरीब और ग्रामीण मरीजों तक पहुंचना चाहिए.

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

2027 में उत्तराखंड में BJP का मुख्यमंत्री चेहरा कौन? CM धामी ने दिया ये जवाब

November 26, 2026
cm dhami

धामी सरकार ने पेश किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा

November 26, 2026
first villages

देश के पहले गांव के रूप में चमक रहे उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र!

November 25, 2026
BJP

तमिलनाडु सरकार पर बरसी भाजपा, लगाया सनातन धर्म की अनदेखी का आरोप

November 25, 2026
Load More

दवा से लेकर जांच तक AI की निगरानी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि AI का इस्तेमाल दवाओं की मांग, आपूर्ति और स्टॉक की निगरानी में किया जाएगा. इससे अस्पतालों को पहले ही पता चल सकेगा कि किस दवा की कितनी जरूरत है. बारकोड, QR कोड, बैच नंबर और क्लिनिकल डेटा के जरिए दवाओं की सप्लाई चेन पर नजर रखी जा सकती है. इससे दवाओं की कमी और संदिग्ध आपूर्ति का पता लगाने में मदद मिलेगी.

जांच सुविधाओं को भी AI से जोड़ने की योजना है. एक्स-रे, CT स्कैन, MRI और अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट के विश्लेषण में इसका इस्तेमाल होगा. मंत्री ने उदाहरण दिया कि ग्रामीण अस्पताल में किसी मरीज का एक्स-रे होने पर AI बीमारी के संभावित संकेतों की शुरुआती पहचान कर सकता है. इससे टीबी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाने में मदद मिल सकती है. उन्होंने मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में जांच उपकरणों का ऑडिट कराने पर भी जोर दिया. इससे पता चलेगा कि कौन-से उपकरण उपलब्ध हैं और उनका कितना इस्तेमाल हो रहा है.

गांव में बैठे मरीज को मिलेगा विशेषज्ञ डॉक्टर का परामर्श

बिहार में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी चुनौती है. गरीब परिवारों के लिए इलाज कराने बड़े शहरों तक पहुंचना भी आसान नहीं है. ऐसे में सरकार AI को टेलीमेडिसिन से जोड़ने की तैयारी कर रही है.

इस व्यवस्था से गांव के स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद मरीज को बड़े अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श मिल सकेगा. मरीज को हर छोटी-बड़ी समस्या के लिए पटना या दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. मंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि ग्रामीण क्षेत्र के गरीब व्यक्ति को भी शहरी अस्पतालों जैसी स्वास्थ्य सुविधा मिले. इसके लिए बीमारी की शुरुआती पहचान, सही जांच और समय पर इलाज जरूरी है.

मोबाइल पर मिलेगी अस्पतालों में खाली बेड की जानकारी

अस्पतालों में बेड की उपलब्धता को डिजिटल करने की भी तैयारी है. सामान्य वार्ड, ICU, HDU और क्रिटिकल केयर यूनिट में कितने बेड खाली हैं, इसकी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने की योजना है. मरीज और उनके परिजन मोबाइल से ही यह जानकारी देख सकेंगे. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस संबंध में IGIMS के निदेशक से बातचीत हुई है. अस्पतालों में खाली बेड की रियल टाइम जानकारी डिस्प्ले के साथ इंटरनेट पर भी उपलब्ध कराने की योजना है.

उन्होंने कहा कि कई बार किसी जिले से गंभीर मरीज को पटना के बड़े अस्पताल में रेफर किया जाता है. लेकिन वहां पहुंचने पर पता चलता है कि बेड या संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं. इससे मरीज और परिजनों को परेशानी होती है. नई व्यवस्था में रेफर करने से पहले ही अस्पतालों में बेड, ICU और डॉक्टरों की उपलब्धता पता चल सकेगी. इससे मरीज को सही अस्पताल भेजने में मदद मिलेगी.

2-4 स्मार्ट एम्बुलेंस से शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

स्वास्थ्य विभाग स्मार्ट एम्बुलेंस लाने की तैयारी भी कर रहा है. शुरुआती चरण में 2 से 4 एम्बुलेंस के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा. इन एम्बुलेंस में डिजिटल ECG मशीन, ब्लड प्रेशर, पल्स और ऑक्सीजन मॉनिटरिंग की सुविधा होगी. GPS से इनकी लाइव लोकेशन भी पता चलेगी. मरीज की हालत का शुरुआती आकलन AI की मदद से किया जा सकेगा. एम्बुलेंस से ही उसकी डिजिटल मेडिकल रिपोर्ट संबंधित अस्पताल भेजी जाएगी. इससे मरीज के पहुंचने से पहले डॉक्टर इलाज की तैयारी कर सकेंगे.

इस व्यवस्था को ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों से जोड़ने की भी योजना है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर 102, 104, 112 या 1033 जैसी हेल्पलाइन से एम्बुलेंस भेजी जाती है. इसके बाद पैरामेडिकल स्टाफ मरीज का ब्लड प्रेशर, पल्स और ऑक्सीजन स्तर जांचता है. AI सिस्टम इन जानकारियों के आधार पर मरीज की स्थिति और जोखिम का शुरुआती आकलन कर सकता है.

AI से देखी जाएगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता

इसके बाद आसपास के अस्पतालों में ट्रॉमा बेड, ICU, CT स्कैन, MRI और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता देखी जा सकेगी. इसी आधार पर मरीज को सही अस्पताल भेजने का फैसला लेने में मदद मिलेगी. कार्यशाला में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि, गेट्स फाउंडेशन के भारत कार्यालय की निदेशक अर्चना व्यास और देश-विदेश के तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए, डॉक्टरों, नर्सों, टेक्नीशियनों, ANM और आशा कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया. सरकार का दावा है कि इस पहल से बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और आम लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाने में मदद मिलेगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

तार-तार होती मर्यादाएं

June 7, 2022
CM Dhami

उत्तराखण्ड की उन्नति के होंगे आने वाले दस वर्ष : सीएम धामी

April 17, 2023
Anant Dev Pandey

भदोही के अनंत देव पांडेय बने मिसाल: 27वें जन्मदिन पर किया 30वीं बार रक्तदान, सेवा को बनाया जीवन का उद्देश्य

July 6, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आजादी के बाद सरकार चलाने की गाइडबुक बन गया संविधान : अमित शाह
  • 2027 में उत्तराखंड में BJP का मुख्यमंत्री चेहरा कौन? CM धामी ने दिया ये जवाब
  • ब्रह्मस्थानम महोत्सव में शामिल हुईं CM रेखा गुप्ता, कहा- महिलाओं को निर्णय लेने की क्षमता भी मिलनी चाहिए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.