Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

धामी सरकार ने पेश किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 26, 2026
in राज्य
A A
cm dhami
18
SHARES
588
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रमुख फैसलों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि रिपोर्ट कार्ड केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और उत्तराखंड को सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प का दस्तावेज है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष 2014 से उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति मिली है। भाजपा ने अपने पिछले घोषणापत्र के अधिकांश वादे पूरे कर दिए हैं और शेष वादों को पूरा करने की दिशा में काम जारी है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य की प्रगति को नई दिशा दे रहे हैं। वर्ष 2022 में जनता ने राज्य में हर चुनाव के बाद सरकार बदलने की परंपरा को तोड़ते हुए भाजपा को लगातार दूसरी बार सत्ता सौंपी।

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

2027 में उत्तराखंड में BJP का मुख्यमंत्री चेहरा कौन? CM धामी ने दिया ये जवाब

November 26, 2026
health survey

बिहार में AI से बदलेगी स्वास्थ्य व्यवस्था, गांवों में मिलेगी बड़े अस्पताल जैसी सुविधा

November 26, 2026
first villages

देश के पहले गांव के रूप में चमक रहे उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र!

November 25, 2026
BJP

तमिलनाडु सरकार पर बरसी भाजपा, लगाया सनातन धर्म की अनदेखी का आरोप

November 25, 2026
Load More

रोजगार और नकलरोधी कानून पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, बेहतर सड़कें, डिजिटल कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है। उन्होंने दावा किया कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से करीब 36 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। र्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने सख्त नकलरोधी कानून लागू किया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस कानून में गंभीर मामलों में आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री भविष्य निर्माण योजना के तहत 11 हजार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की बात कही गई।

कोविड काल में राहत पैकेज और वात्सल्य योजना का जिक्र

रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए धामी ने कोविड-19 महामारी के दौरान सरकार की ओर से किए गए राहत कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में पर्यटन, परिवहन और सांस्कृतिक क्षेत्रों के लिए 200 करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया गया था। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 205 करोड़ रुपये और स्वयं सहायता समूहों एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 118 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अपने माता-पिता दोनों को खोने वाले बच्चों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुरू की गई थी।

पारदर्शी और जवाबदेह शासन का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड रखकर पारदर्शी और जवाबदेह शासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

दु:स्वप्न का साकार होना

July 1, 2022
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश

August 26, 2025
arrest

मुद्दा : जेल में भी जिंदगी से जद्दोजहद

April 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आजादी के बाद सरकार चलाने की गाइडबुक बन गया संविधान : अमित शाह
  • 2027 में उत्तराखंड में BJP का मुख्यमंत्री चेहरा कौन? CM धामी ने दिया ये जवाब
  • ब्रह्मस्थानम महोत्सव में शामिल हुईं CM रेखा गुप्ता, कहा- महिलाओं को निर्णय लेने की क्षमता भी मिलनी चाहिए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.