Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

शिक्षा में सुशासन और पारदर्शिता की नींव को और भी सुदृढ़ कर रही योगी सरकार : संदीप सिंह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 10, 2025
in राज्य
A A
शिक्षा मंत्री संदीप सिंह
17
SHARES
568
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार सिंह कंडारी


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शिक्षा को केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि प्रशासनिक दक्षता, तकनीकी सक्षमता और नेतृत्व कौशल के माध्यम से पूरी शिक्षा व्यवस्था को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में अग्रसर है।

इन्हें भी पढ़े

liquor ban

बिहार से नहीं हटेगी शराबबंदी! आफत में आ जाएगी कुर्सी, जानें क्यों

August 12, 2026
online coaching

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना से मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी करेंगे शुरुआत

August 12, 2026
SHERP रेस्क्यू व्हीकल

दलदल हो या उफनती नदी, UP में पहली बार आया पानी पर चलने वाला ‘हनुमान रथ’

August 12, 2026
Shiv Shakti Dham in Dasna

डासना के शिवशक्ति धाम में तीन महिलाओं ने धर्म परिवर्तन की घोषणा की, हवन-यज्ञ और रुद्राभिषेक के बाद अपनाया सनातन धर्म

August 11, 2026
Load More

इसी क्रम में, 9 से 13 जून 2025 तक लखनऊ स्थित वित्तीय प्रबंधन प्रशिक्षण एवं अनुसन्धान संस्थान में 35 ज़िलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) के लिए पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है। शेष 40 जनपदों के बीएसए को इसी कार्यक्रम के दूसरे बैच में 23 से 27 जून के मध्य प्रशिक्षित किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीएसए को निपुण भारत मिशन, समावेशी शिक्षा, वित्तीय प्रबंधन और डिजिटल पोर्टलों के प्रभावी संचालन जैसे विषयों में दक्षता प्रदान की जा रही है। इसका उद्देश्य शिक्षा प्रशासन को नीति क्रियान्वयन, तकनीकी नवाचार और मानव संसाधन विकास में अग्रणी बनाना है।

मंत्री बोले, ‘शिक्षा प्रशासन की नेतृत्व पाठशाला है यह प्रशिक्षण’
इस संबंध में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण अपने आप में एक ‘शिक्षा प्रशासन के लिए नेतृत्व पाठशाला’ है, जो उत्तर प्रदेश की शिक्षा नीति में दूरगामी परिवर्तन का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का यह प्रयास केवल नीतिगत घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि उन नीतियों को ज़मीन पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए दृढ़, शिक्षित और तकनीकी रूप से दक्ष नेतृत्व भी तैयार कर रही है।

यह है प्रशिक्षण का उद्देश्य
वित्तीय प्रबंधन प्रशिक्षण एवं अनुसन्धान संस्थान लखनऊ में हो रहा यह प्रशिक्षण कार्य निष्पादन, वित्तीय अनुशासन, तकनीकी दक्षता और नेतृत्व कौशल में बीएसए को निपुण बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है। यह निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए आधारशिला सिद्ध हो सकता है।

पहले बैच में प्रशिक्षण ले रहे बीएसए
पहले बैच में कुल 35 जनपद अमेठी, बागपत, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कासगंज, कौशांबी, खीरी (लखीमपुर खीरी), कुशीनगर, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मेरठ, प्रतापगढ़, रामपुर, संभल, संत कबीर नगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र और सुल्तानपुर के बीएसए प्रशिक्षण ले रहे हैं।

दूसरा बैच होगा 23 से 27 जून को
दूसरे बैच में शामिल होने वाले ज़िलों में कुल 40 जनपद आगरा, अलीगढ़, अम्बेडकर नगर, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आज़मगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बरेली, भदोही, बिजनौर, बदायूं, चित्रकूट, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाज़ीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मथुरा, मऊ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुज़फ्फरनगर, पीलीभीत, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, शाहजहांपुर, शामली, उन्नाव और वाराणसी समेत 40 जिले शामिल हैं।

ये हैं प्रशिक्षण के प्रमुख विषय

  • निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा
  • ऑपरेशन कायाकल्प
  • ECCE कार्यक्रम
  • समावेशी शिक्षा और विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों की योजनाएँ
  • वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2025-26
  • UDISE+ डाटा संग्रहण और विश्लेषण
  • वित्तीय अनुशासन और जेम पोर्टल
  • विभागीय पोर्टल व मोबाइल ऐप संचालन
  • शैक्षिक नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने कहा
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण से बीएसए को शासन की प्राथमिकताओं की स्पष्ट समझ मिलेगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिक तेजी आएगी। यह प्रशिक्षण प्रशासनिक दक्षता के साथ-साथ डेटा आधारित निर्णयों और समावेशी शिक्षा दृष्टिकोण को भी मज़बूती देगा। यह बीएसए के लिए एक परिवर्तनकारी अवसर है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PAFI

पीएएफआई को मिली वैश्विक निकायों आधिकारिक संबद्धता और मान्यता

May 5, 2023

नेत्रदान से नेत्रहीनों की जिंदगियों में खुशियां

January 4, 2023
दुकान

कैसा ये सरकारी फ़रमान…नाम बताओ दुकान लगाओ!

July 19, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘रील युग’ में रह रहे युवा ‘शॉर्टकट’ से दूर रहें : पीएम मोदी
  • विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग, सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना से मिलती है जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति
  • अब ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करना होगा अपराध, तीन साल की जेल और होगा जुर्माना

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.