प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर
नई दिल्ली : उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10 जुलाई को की। इस अभियान का उद्देश्य साधु-संतों का भेष धारण कर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों, विशेष रूप से ठगी और शोषण करने वालों, के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। यह पहल सनातन धर्म की आड़ में लोगों की धार्मिक भावनाओं का दुरुपयोग रोकने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए शुरू की गई है।
‘ऑपरेशन कालनेमि’ का महत्व !
ऑपरेशन का नाम रामायण के पौराणिक राक्षस कालनेमि से प्रेरित है, जो साधु का वेश धारण कर हनुमान को भटकाने की कोशिश करता था। सीएम धामी ने कहा कि “आज समाज में कई “कालनेमि” सक्रिय हैं, जो धार्मिक भेष में अपराध करते हैं।”
देवभूमि उत्तराखंड में सनातन धर्म की आड़ में लोगों को ठगने और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले छद्म भेषधारियों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि शुरू करने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां असामाजिक तत्व साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों, विशेषकर…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 10, 2025
सीएम के मुताबिक “आस्था के नाम पर पाखंड फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने इस अभियान के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी।
सीएम धामी ने लिखा “देवभूमि उत्तराखंड में सनातन धर्म की आड़ में लोगों को ठगने और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले छद्म भेषधारियों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि शुरू करने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने लिखा “प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां असामाजिक तत्व साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों, विशेषकर महिलाओं को ठगने का कार्य कर रहे हैं। इससे न सिर्फ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सनातन परंपरा की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में किसी भी धर्म का व्यक्ति यदि ऐसे कृत्य करता हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
धामी ने लिखा कि “जिस प्रकार असुर कालनेमि ने साधु का भेष धारण कर भ्रमित करने का प्रयास किया था, वैसे ही आज समाज में कई “कालनेमि” सक्रिय हैं जो धार्मिक भेष धारण कर अपराध कर रहे हैं। हमारी सरकार जनभावनाओं, सनातन संस्कृति की गरिमा की रक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाये रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आस्था के नाम पर पाखंड फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”
‘ऑपरेशन कालनेमि’ उत्तराखंड सरकार का एक साहसिक कदम है, जो धार्मिक आस्था की आड़ में होने वाले अपराधों पर रोक लगाने और समाज में विश्वास बहाल करने के लिए शुरू किया गया है। यह अभियान न केवल ठगी को रोकेगा, बल्कि सनातन संस्कृति की पवित्रता को भी बनाए रखेगा।







