नई दिल्ली। ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मन्दिर में आज सावन मास के दूसरे सोमवार को भी भगवान शंकर का रूद्राभिषेक किया गया। आज विशेष रूप से उपर व प्राचीन गुफा वाले शिवालय में भक्तों नें बड़ी श्रद्धा के साथ पूजन किया।

प्राचीन गुफा वाले शिवालय में केवल उन्हीं भक्तों द्वारा अभिषेक करवाया गया, जिन्होंनें इसकी पहले से बुकिंग करवा रखी थी। ऊपर नये शिवालय में प्रात:काल से ही भक्त भारी संख्या मे शिवलिंग पर दूध व जल चढा रहे थे और यह क्रम सारा दिन चलता रहा।

सावन मास के पहले सोमवार से अंतिम सोमवार तक हर सोमवार गुफा वाले शिवालय में पांच बार रूदराभिषेक किया जा रहा है, क्योकिं सोमवार को भगवान शंकर का दिन माना जाता है। इसलिये सावन में सोमवार का विशेष महत्व होता है। भगवान शंकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

आज पूरा दिन मंदिर में जल चढाने भक्त आते रहे और ऊपर वाले शिवालय में जल चढाते रहे। भक्तों को सुचारू दर्शन हो सके, उनकी सहायता व मार्गदर्शन के लिये बडी संख्या में सेवादार लगे रहे। अब तक करीब 45000 हजार भक्त आ चुके हैं।







