नई दिल्ली: वेकोलि में पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरंभ किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 29201 पौधों का रोपण किया गया है, साथ ही कुल 7815 पौधों तथा 7100 सीड बॉल्स का वितरण भी किया गया है।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तारतम्य में दिनांक 21 जुलाई 2025 को वेकोलि मुख्यालय स्थित कोल क्लब लॉन में पौधा रोपण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वेकोलि बोर्ड के सदस्य तथा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी गण सहभागी रहे। इस अवसर पर वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री जय प्रकाश द्विवेदी, कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री लखपत सिंह चौधरी, कोल इंडिया के निदेशक (विपणन) श्री मुकेश चौधरी, वेकोलि के निदेशक (तकनीकी) श्री अनिल कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) श्री बिक्रम घोष, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे ने पौधा रोपण कर पर्यावरण और मातृभूमि के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वेकोलि बोर्ड के सदस्यों द्वारा पौधों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर वेकोलि मुख्यालय के महाप्रबंधक तथा विभागाध्यक्ष गण उपस्थित रहे। दिवस भर में कुल 1200 पौधों का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि वेकोलि द्वारा गत पाँच वित्तीय वर्षों में (वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक) कुल 22,56,549 पौधों का रोपण किया गया है।







