Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

विक्रम हत्याकांड में हिरासत में लिए तीन युवक गिरफ्तार, हत्या का मुकदमा दर्ज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 10, 2022
in जुर्म
A A
murder
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

विकासनगर। राजस्व पुलिस ने साहिया में हुई विक्रम भारती की हत्या के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। विक्रम की हत्या के मामले में दो-तीन संदिग्ध लोग अब भी राजस्व पुलिस के रडार पर हैं। राजस्व पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है पुलिस के रडार में शामिल एक शातिर बदमाश पहले भी हत्या सहित कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है और हाल में जमानत पर जेल से छूटकर आया है।

साहिया बाजार स्थित पटवारी चौकी से करीब पचास मीटर की दूरी पर बीए के छात्र विक्रम सिंह भारती (19) पुत्र मोहन सिंह भारती निवासी करोली गांव की पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। 9 जून को विक्रम का शव लहूलुहान अवस्था में मिला था। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने पांच घंटे जाम लगाया था। प्रकरण में विक्रम के पिता मोहन सिंह भारती ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें वंश पुत्र जवाहर, अंकुश पुत्र बिंदू निवासगण नेवी साहिया और करन वर्मा पुत्र नागचंद निवासी उपरोली पर हत्या का आरोप लगाया था। राजस्व पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को राजस्व पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दिया है। जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

इन्हें भी पढ़े

idfc first bank fraud

IDFC First बैंक फ्रॉड : कौन हैं वो 6 IAS अधिकारी जिन्हें बनाया गया आरोपी?

September 3, 2026
Journalist's bike number plate was used fraudulently

पत्रकार की बाइक नंबर प्लेट का हुआ फर्जी इस्तेमाल, एसएसपी मथुरा से एफआईआर की मांग

August 5, 2026
Delhi Police

CJP प्रोटेस्ट: कई बड़े इन्फ्लुएंसर्स-यूट्यूबर्स के खिलाफ होगा एक्शन!

August 1, 2026
कुलगाम में आतंकी हमला

कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या

August 1, 2026
Load More

राजस्व पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि विक्रम भारती की हत्या में दो तीन लोग अभी पुलिस के रडार पर हैं। लेकिन वे अभी क्षेत्र से फरार हैं। राजस्व पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है पुलिस के रडार पर आये दो तीन युवकों मे एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो पहले भी हत्या सहित कई अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। बताया जा रहा है कि राजस्व पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि उक्त आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति का विक्रम भारती से कोई लेनदेन का मामला था। जिसको लेकर दोनों के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। ऐसे में राजस्व पुलिस उक्त व्यक्ति की भी तलाश में जुटी है। राजस्व उपनिरीक्षक साहिया सुखदेव जिनाटा और भोपाल दास ने बताया कि मामले की जांच जारी है। बताया कि अभी कुछ लोग शक के दायरे में हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी मिली नहीं है। एक-दो दिन में रिपोर्ट मिलने की संभावना है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

सीआईएल की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर WCL ने शुरू किया ‘हैप्पी स्कूल परियोजना’

January 25, 2025
CM Dhami

सिधु जल संधि पर रोक पाकिस्तान को करारा जवाब!

April 25, 2025

विकास से कोसों दूर ग्राम पंचायत फेंचरी

December 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली जल बोर्ड : 17,970 करोड़ से होगा पानी और सीवर व्यवस्था का कायाकल्प
  • LPG से UPI और रेलवे टिकट तक के बदलेंगे नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू
  • E20 तो बस शुरुआत, E100 पर दौड़ेंगी गाड़ियां; गडकरी ने बताया भविष्य का प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.