नई दिल्ली: एनडीए ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को कैंडिडेट बनाया गया है। बता दें कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद उपराष्ट्रपति का पद खाली हो गया था। जिसके बाद एनडीए की तरफ से घोषणा का इंतजार किया जा रहा था और आज यह इंतजार खत्म हो गया।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया एलान
उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का ऐलान करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “हम विपक्ष से भी बात करेंगे। हमें उनका समर्थन भी हासिल करना चाहिए ताकि हम सब मिलकर उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित कर सकें। जैसा कि हमने पहले कहा, हम उनके संपर्क में हैं और हमारे वरिष्ठ नेताओं ने पहले भी उनसे संपर्क किया है और अब भी हम उनके संपर्क में रहेंगे और हमारे सभी एनडीए सहयोगियों ने हमारा समर्थन किया है। सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के लिए हमारे एनडीए के उम्मीदवार हैं।”







