सतीश मुखिया
मथुरा: जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कर्नाटक के श्रीपेरंबदूर से शुरू हुई दिवंगत नेता पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की 81वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा मथुरा पहुंचने पर गोवर्धन चौराहे पर जोरदार स्वागत किया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि पिछले 34 वर्षों से निकाली जा रही राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा 9 अगस्त 2025 को कर्नाटक के श्रीपेरंबदूर से शुरू होकर दिवंगत नेता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की 81 वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए 20 अगस्त 2025 को नई दिल्ली पहुंचेगी.
यह यात्रा कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश, हरियाणा के विभिन्न कस्बों और शहरों से होकर 20 अगस्त 2025 को वीर भूमि नई दिल्ली पहुंचेगी. राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा को लेकर चल रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर दौराई जी और उनके साथ चल रहे सभी साथियों का गोवर्धन चौराहे पर पटका एवं माला पहनकर स्वागत किया गया और कहां की राजीव ज्योति यात्रा का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी संदेश और राष्ट्र निर्माण में राजीव जी के योगदान को देश की एकता को मजबूत करते हुए प्रसारित करेगी.
राजीव ज्योति यात्रा भाईचारे, एकता और आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई का संदेश देंगी राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा का स्वागत करने वालों में सर्वश्री पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष अप्रतिम सक्सेना, रमेश कश्यप, गौरी शंकर शर्मा, अमित खोकर, महेश चौबे नवीन ठाकुर आदित्य तिवारी जिलानी कादरी मनोज गौड़ पंकज चौधरी दीपक दीक्षित अरनव चौधरी सरवन अहमद शैलेंद्र चौधरी राजा गौतम, अशोक निषाद, करण निषाद, हाशिम हुमेर, अनवर फारुकी, शाहिद कुरेशी, रिंकू, गौतम, मुस्लिम कुरैशी, मोनू चौधरी, हाकिम सिंह, छोकर बनवारी, चौधरी डॉ. राजा बाबू, आजाद हरदेव सिंह, सतीश शर्मा, हरिओम उपाध्याय, रज्जू कुरैशी, सुरेश शर्मा, सागर माहौल, गौरव सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.







