Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

भारत की वापसी की कोशिश में पंत की कप्तानी की होगी परीक्षा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 11, 2022
in खेल
A A
Rishabh Pant
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कटक,11 जून । कप्तान ऋषभ पंत रविवार को पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी की कोशिश में भारतीय गेंदबाजों से सुधरे हुए प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।
अचानक से कप्तानी की जिम्मेदारी दिये जाने के बाद पंत को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा जिसमें डेविड मिलर और रासी वान डर डुसेन ने बिना किसी परेशानी के 212 रन का मुश्किल लक्ष्य हासिल कर अपनी टीम को श्रृंखला में 1-0 से बढ़त दिला दी।
पंत के लिये इंडियन प्रीमियर लीग भी इतनी अच्छी नहीं रही थी जिसमें वह अपनी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ तक नहीं पहुंचा सके।
भविष्य के सफेद गेंद के कप्तान पर देखे जा रहे पंत की दावेदारी का ग्राफ आईपीएल के बाद अचानक से नीचे आ गया। इसके साथ ही हार्दिक पंड्या ने कप्तानी में बेहतर प्रदर्शन किया और अपनी अगुआई में कमाल दिखाकर गुजरात टाइटंस को पदार्पण सत्र में खिताब दिला दिया।
पूर्ण रूप से फिट होकर लौटे तेज गेंदबाजी आल राउंडर पंड्या ने अपनी कप्तानी के साथ अपनी फॉर्म से भी प्रभावित किया।
इसे देखते हुए भारत के अगले सफेद गेंद के कप्तान के लिये पंड्या का नाम ऊपर बढ़ता जा रहा है जबकि पंत की फिर वापसी के दौरान समीक्षा की जायेगी।
पंत की कप्तानी के बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी लेकिन उनकी भाव भंगिमा भी इतनी प्रभावशाली नहीं दिखी और वह कप्तानी के अपने पदार्पण में दबाव में दिखायी दिये।
साथ ही उन्होंने आईपीएल के ‘पर्पल कैप’ विजेता युजवेंद्र चहल को भी कम गेंदबाजी करायी जबकि वह उप विजेता राजस्थान रॉयल्स के लिये 27 विकेट चटकाकर आ रहे हैं। कोटला में इस लेग स्पिनर ने केवल दो ओवर डाले।

जहां तक पंड्या का सवाल है तो उन्होंने गुजरात टाइटंस के साथ एतिहासिक सफलता हासिल की। पंड्या ने भारत के लिये अंतिम मैच पिछले साल नवंबर में 2021 टी20 विश्व कप में खेला था जिसमें उन्होंने 12 गेंद में नाबाद 31 रन बनाकर स्कोर 200 रन के पार कराया था। लेकिन वह गेंदबाजी में प्रभावित करने में सफल नहीं रहे थे जिसमें उन्होंने अपने एकमात्र ओवर में 18 रन लुटा दिये थे।
पंत के लिये सबसे बड़ी सरदर्दी गेंदबाजी विभाग होगी जिसमें उन्हें अर्शदीप और तेज गेंदबाज उमरान मलिक के बीच में से किसी एक को चुनने का फैसला करना होगा।
जहां तक बल्लेबाजी का सवाल है तो यह बिलकुल ‘परफेक्ट’ दिखती है लेकिन नये लुक वाला तेज गेंदबाजी विभाग श्रृंखला के पहले मैच में सपाट दिखा।
सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार में पुरानी तेजी नहीं दिखी और उन्होंने अंतिम ओवरों में रन लुटाये जबकि हर्षल पटेल पर भी बल्लेबाजों ने रन जोड़े।
युवा आवेश खान भी प्रभावित करने में असफल रहे, हालांकि वह इस तिकड़ी में सबसे ‘इकोनोमिकल’ रहे।
अर्शदीप और मलिक की जोड़ी नेट पर अपनी तेजी और सटीकता से प्रभावित करने का अथक प्रयास कर रही है जिससे ऐसी संभावना दिख रही है कि इनमें से एक को रविवार को पदार्पण का मौका दिया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़े

Team India

कोलंबो में टीम इंडिया की जीत पक्की, फॉलो-ऑन के बाद इतना खराब है श्रीलंका का रिकॉर्ड

August 26, 2026
rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
Load More

यह आसान काम नहीं होगा क्योंकि एक और हार का मतलब होगा कि पंत की अगुआई वाली टीम को श्रृंखला जीतने के लिये लगातार तीन मैच जीतने होंगे जो काफी मुश्किल हो जायेगा।
आईपीएल में व्यक्तिगत खिलाडिय़ों की सफलता के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम अब लय में आ रही है।
मिलर अपनी करियर की शानदार फॉर्म में हैं जिन्होंने आईपीएल में 484 रन जुटाकर गुजरात टाइटंस की जीत में अहम भूमिका अदा की थी। उन्होंने इसी तर्ज पर श्रृंखला की शुरूआत की और कोटला पर वह स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ खतरनाक दिखायी दिये।
क्विंटन डि कॉक अपनी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिये इस बल्लेबाज ने आईपीएल में 508 रन बनाये थे और वह यहां इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।
वान डर डुसेन का स्ट्राइक रेट भी काफी अच्छा है, जिससे यह तिकड़ी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी की रीढ़ है जबकि कागिसो रबाडा और एनरिच नोर्किया भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा रन जुटाने से रोकना चाहेंगे।

भारत :
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रूतुराज गायकवाड़, इशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।

दक्षिण अफ्रीका :
तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिच क्लासेन, केशव महाराज, ऐडन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्किया, वेन पोर्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वान डर डुसेन और मार्को यानसेन। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
आम आदमी पार्टी

आप के वादों पर कैसे करें भरोसा?

December 18, 2024
wedding

हिंदू विवाह एक ‘संस्कार’, ‘गाना और डांस’ का आयोजन नहीं!

May 3, 2024

स्कोप के उपाध्यक्ष रूप में श्री ब्रजेश कुमार उपाध्याय, सीएमडी, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड पुन: निर्वाचित

March 28, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा
  • केंद्रीय मंत्रिपरिषद फेरबदल, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका
  • पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में एथलीटों से किया संवाद, बोले-‘मुझे देश के युवाओं की शक्ति पर भरोसा’

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.