Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

कांग्रेस के बाद अब लेफ्ट से कैसे निपटेगी RJD?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 10, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
rjd party
12
SHARES
414
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) से पहले छोटी पार्टियों के बड़े दावों ने महागठबंधन और NDA के बड़े घटक दलों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. NDA में जहां चिराग पासवान (Chirag Paswan), उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) और जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ज्यादा से ज्यादा सीट पाने की कवायद में जुटे हैं. वहीं महागठबंधन में कांग्रेस के बाद अब वाम दलों (Left Parties) की दावेदारी ने राजद की टेंशन बढ़ा दी है.

बिहार में लेफ्ट पार्टियां पिछले विधानसभा चुनाव की सफलता को ध्यान में रखकर उत्साहित हैं. और इस बार ज्यादा सीटों पर दावेदारी कर रही हैं. CPI ML(L) (माले) ने जहां राजद को 40 सीटों की लिस्ट सौंपी है. वहीं CPI भी इस बार सीटों की संख्या दहाई के आंकड़े तक पहुंचने की कवायद में जुटी है. 8 सितंबर से शुरू हुए CPI के राज्य सम्मेलन में भी पार्टी नेताओं ने मजबूत दावेदारी पेश करने की पुरजोर वकालत की. लेकिन क्या वाम दलों के लिए उनके मन मुताबिक सीट मिल पाना संभव है?

इन्हें भी पढ़े

नितिन नवीन

नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

October 8, 2026
cm dhami

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड : CM धामी

October 8, 2026
Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Load More

2020 विधानसभा में शानदार प्रदर्शन
साल 2020 के विधानसभा चुनाव में वाम दलों का प्रदर्शन शानदार रहा था. तीनों दलों को मिलाकर 16 सीटों पर जीत मिली थी. इसमें माले ने 19 सीटों पर चुनाव लड़कर 12 सीटें जीतीं, वहीं CPI ने 6 और CPI(M) ने 4 सीटों पर लड़कर 2-2 सीटों पर जीत दर्ज किया. बछवाड़ा विधानसभा सीट से CPI प्रत्याशी अवधेश राय मात्र 484 वोट से पिछड़ गए, नहीं तो ये आंकड़ा और बेहतर होता. पिछले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन को आधार बनाकर ही वाम दल इस बार ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं.

इन जिलों में मजबूत है लेफ्ट की पकड़
माले ने 1989 में पहली बार चुनावी राजनीति में हिस्सा लिया था. उसके पहले पार्टी भूमिगत आंदोलन चलाती थी. सोन नद के आसापास के इलाकों में इसकी काफी मजबूत पकड़ रही है. इसमें मगध और शाहाबाद के अंतर्गत आने वाले इलाके आरा, पटना, सासाराम, बक्सर, जहानाबाद और अरवल जिले शामिल हैं. पिछली बार पार्टी ने इस इलाके में 10 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जिन दो सीटों पर पार्टी हारी उनमें दीघा और आरा की शहरी सीट शामिल है. इसके अलावा सीवान, गोपालगंज, कटिहार और मुजफ्फरपुर के कुछ इलाकों में भी माले की मजबूत पकड़ है.

वहीं एक समय पूरे बिहार में संगठन के तौर पर मजबूत CPI और CPI(M) का आधार अब बेगूसराय, सारण और मिथिलांचल के जिलों में ज्यादा मजबूत दिखता है. पिछले चुनाव में CPI(M) ने मधुबनी के हरलाखी और झंझारपुर विधानसभा से उम्मीदवार खड़े किए थे. वहीं बेगूसराय के तेघड़ा, बखरी और बछवाड़ा सीट भी पार्टी के हिस्से में आईं थीं. बेगूसराय पार्टी का पुराना गढ़ माना जाता है. आजादी के बाद लेफ्ट का पहला विधायक बेगूसराय के तेघड़ा विधानसभा से ही चुना गया था. साल 1956 के उपचुनाव में तेघड़ा विधानसभा से सीपीआई के चंद्रशेखर सिंह ने जीत दर्ज की थी.

पिछले चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टियों का प्रदर्शन तो बेहतर रहा था ही इनके प्रभाव वाले इलाकों में वाम खेमे का वोट पूरी तरह से महागठबंधन के खेमे में ट्रांसफर हुआ था. जिसका फायदा राजद को भी हुआ था. अपने पिछले प्रदर्शन और वोट ट्रांसफर की ताकत के दम पर ही वाम दल इस बार ज्यादा सीटों की डिमांड कर रहे हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
summer camp

पुलिस मॉडर्न स्कूल में हुआ 15 दिवसीय समर कैंप समापन समारोह का आयोजन

June 3, 2025
no entry for outside vehicles

महाकुंभ आने वाले सावधान, प्रयागराज में आज से बाहरी वाहनों की नो एंट्री

January 25, 2025
gold

उत्तराखंड : चमोली में नकली हॉलमार्क लगाकर सोना बदलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़!

March 22, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक
  • पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति
  • नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.