Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

पाकिस्तान को हराकर विश्व कप में भारत ने बनाए 10 बड़े रिकॉर्ड!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 16, 2026
in खेल
A A
ind vs pak
14
SHARES
474
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : इतनी ड्रामेबाजी के बाद टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने को मानी पाकिस्तानी टीम ने कोलंबो में अपनी बेइज्जती करवा ली. भारत ने मैदान पर आते ही पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिलाई और 61 रन से धूल चटा दी. ईशान किशन ने 40 गेंदों में तूफानी 77 रन बनाए और फिर गेंदबाजों ने सलमान अली आगा की टीम को 114 रन पर ऑलआउट कर दिया. पाकिस्तानी टीम 18वें ओवर में ही ऑलआउट हो गई. इस मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी, चलिए आपको सिलसिलेवार कुछ बड़े कीर्तिमान के बारे में बताते हैं.

भारत ने रविवार को मेंस टी-20 विश्व कप में लगातार 11वीं जीत दर्ज की जो एक रिकॉर्ड है. इसी के साथ मेंस टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत-हार का रिकॉर्ड 8-1 हो चुका है. टी-20 विश्व कप के इतिहास में किसी भी एक टीम ने एक ही प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ इतने सालों में छह से ज्यादा मैच नहीं जीते हैं.

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
सुजीत कलकल पहलवान

पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

October 2, 2026
Indian women's hockey

एशियन गेम्स 2026: चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

October 2, 2026
Load More

2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद से आईसीसी लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में भारत लगातार 16 मैच जीत चुका है. ये किसी भी मेंस टीम की सबसे लंबी जीत के सिलसिले का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. जिसने 2006 चैंपियंस ट्रॉफी और 2007 वनडे विश्व कप के बीच ऑस्ट्रेलिया की 15 लगातार जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का रिकॉर्ड इससे भी लंबा है, उन्होंने तो साल 2020 से 2024 के बीच लगातार 24 जीत दर्ज की थी.

कोलंबो में बीती रात भारत ने सात विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए, जो मेंस टी-20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबलों में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है, इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर 2022 टी-20 विश्व कप में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बनाया गया था, तब भारत ने 160/6 का स्कोर खड़ा किया था.

पाकिस्तान का 114 रन का स्कोर भारत और पाकिस्तान के बीच मेंस टी-20 इंटरनेशनल में तीसरा सबसे कम स्कोर था, इससे पहले 2016 एशिया कप में पाकिस्तान महज 83 रन पर ऑल आउट हो चुकी है और उसके बाद 2024 टी-20 विश्व कप में 113/7 के स्कोर पर सिमटी थी.

भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को मिट्टी में मिलाते हुए उसके खिलाफ 61 रन की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी कायम कर लिया. इससे पहले पहले भारत की तीन सबसे बड़ी जीत क्रमशः 11, 6 और 5 रन के अंतर से हुई थीं.

61 रन की यह हार मेंस टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार थी, इससे पहले 2014 के टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज से पाकिस्तान को 84 रन से मुंह की खानी पड़ी थी.

ईशान किशन की बीती रात खेली गई 77 रन की पारी मेंस टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भारतीय ओपनर का बनाया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था, इससे पहले टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच और पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने 2007 टी-20 विश्व कप के फाइनल में 75 रन बनाए थे. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सभी मेंस टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी था.

रविवार रात कोलंबो में दोनों टीम ने मिलकर 11 स्पिनर्स से बॉलिंग करवाई, जो किसी मेंस टी-20 मैच में अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है, इनमें से छह स्पिनर पाकिस्तान ने इस्तेमाल किए, जो मेंस टी-20 विश्व कप में एक पारी में सबसे ज्यादा है. पाकिस्तान ने 20 में से 18 ओवर की गेंदबाजी स्पिनर्स से करवाई. ये किसी भी पूर्ण सदस्य टीम द्वारा मेंस टी-20 इंटरनेशनल में फेंके गए सबसे ज्यादा ओवर का रिकॉर्ड है. इससे पहले 2010 में पोर्ट ऑफ स्पेन में जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ स्पिन गेंदबाजी के 18 ओवर फेंके थे.

हार्दिक पंड्या ने टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ चार पारियों में आठ विकेट लिए हैं, जो किसी भी गेंदबाज द्वारा एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा हैं. पंड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ नौ पारियों में 17 विकेट लिए हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 10.7 गेंद है.

टी-20 विश्व कप के इतिहास में अब तक सात बल्लेबाज अपने शुरुआती दो मैच में शून्य पर आउट हुए हैं, जिसमें अभिषेक शर्मा का नाम भी शामिल हैं. वह यह रिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी हैं. अभिषेक अब तक चार बार शून्य पर आउट हुए हैं, जिनमें 2026 में तीन बार पहली ही गेंद पर आउट होना शामिल है. संजू सैमसन (2024 में पांच बार शून्य पर आउट) हुए हैं. मेंस टी-20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में चार या उससे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले एकमात्र अन्य भारतीय बल्लेबाज हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
दीपदान कर श्रद्धांजलि

विश्राम घाट में दीपदान कर आतंकवाद पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि!

April 24, 2025
रैली

अंबेडकर जयंती पर मंत्री ने ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान थीम’ पर आधारित रैली को किया रवाना

April 15, 2025
PM Modi

PM मोदी ने उत्तराखंड की रजत जयंती पर विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों से किया संवाद

November 10, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना
  • जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने तय किए तीन नए स्थान
  • बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.