सतीश मुखिया
मथुरा: जनपद में बढ़ रही लूट की घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज थाना बलदेव पुलिस ने एक लूट कांड का खुलासा किया जिसमें थाना बलदेव पर वादी मुकदमा श्री गिर्राज सिंह s/o राम खिलाडी ग्राम- नगला रतिया थाना महावन जनपद मथुरा उम्र 60 वर्ष के साथ मोटर साइकिल स्पेलंडर सवार 02 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा वादी की मोपेड(विक्की) रूकवाकर धमका कर वादी की मोपेड (विक्की) पर लटके थैले जिसमें 55000/- रूपये व वादी की पत्नी श्रीमती भूरी देवी का आधार कार्ड व पासबुक को छीन कर भाग जाने के संबंध मु0अ0सं0- 267/2025 धारा 309(4)/351(3) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया था।
इस मुकदमे से संबंधित 2 अभियुक्त शिवा उर्फ शिवम पुत्र राजकुमार निवासी नगला राय सिंह थाना महावन मथुरा उम्र 18 वर्ष से 45000/- रूपये बरामद व मोहित पुत्र महेन्द्र निवासी नगला राय सिंह थाना महावन जनपद मथुरा उम्र 18 वर्ष से 8000/- रूपये व एक आधार कार्ड, एक पासबुक SBI बैंक की व लूटा हुआ थैला बरामद हुआ। दोनो अभि0गण से कुल 53000/- रुपये व चोरी की एक मो0सा0 जिसका चैसिस नम्बर खुर्द बुर्द है व अभि0 मोहित उपरोक्त द्वारा उक्त चोरी की मो0सा0 पर अपने दादा ज्वालाप्रसाद के नाम से रजिस्टर्ड मो0सा0 की नम्बर प्लेट UP85 W 7672 को लगाकर अपराध कारित किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी अभियुक्त के आधार पर थाना बलदेव मथुरा पर विरुद्ध पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। इनको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान, उ0नि0 वीरेन्द्र सिह धामा, उ0नि0 नितिन राठी, उ0नि0 विनीत कुमार थाना बलदेव मथुरा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।







