Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

अमेरिकी F-35 स्टील्थ फाइटर से भी क्यों महंगा है राफेल सौदा?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 15, 2025
in राष्ट्रीय
A A
rafale jet india
20
SHARES
667
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत फ्रांस के साथ 114 राफेल फाइटर जेट के लिए अभूतपूर्व डील कर सकता है। इसका मकसद भारतीय वायुसेना के घटते लड़ाकू स्कार्डर्न की कमी को पूरा करना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राफेल लड़ाकू विमान बनाने वाली फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन ने इस डील की अनुमानित लागत लगभग 22 अरब डॉलर आंकी है। इस डील को मेक इन इंडिया के तहत किया जाएगा, जिसमें 60 प्रतिशत से ज्यादा स्वदेशी उत्पादन शामिल है। अगर इस डील को रक्षा मंत्रालय से आखिरी मुहर लगती है तो ये भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा डिफेंस डील होगी। लेकिन इसके साथ ही राफेल फाइटर जेट दुनिया का सबसे महंगा लड़ाकू विमान बन जाएगा।

भारतीय वायुसेना ने राफेल खरीदने का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेज दिया है और अगर सौदा तय होता है तो प्रति यूनिट राफेल फाइटर जेट की अनुमानित कीमत करीब 193 मिलियन डॉलर होगी। इस सौदे में सिर्फ विमानों की कीमत ही शामिल नहीं है, बल्कि प्रोडक्शन प्लांट बनाना, राफेल में लगने वाली मिसाइलें, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर, ट्रेनिंग प्रोग्राम, मेंटेनेंस इंफ्रास्ट्रक्चर और लंबे समय के लिए लॉजिस्टिक्स सपोर्ट को भी शामिल किया गया है। ऐसे में अगर यह सौदा अंतिम रूप लेता है, तो यह न सिर्फ भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा रक्षा सौदा होगा, बल्कि राफेल को अपने क्लास का सबसे महंगा मल्टीरोल फाइटर भी बना देगा।

इन्हें भी पढ़े

javelin missile

भारत में ही बनेगी जैवलिन मिसाइल, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने किया बड़ा करार

August 31, 2026
India Uranium Deal Uzbekistan

यूरेनियम के पीछे भारत, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब उज्बेकिस्तान से डील के क्या हैं मायने?

August 31, 2026
Post Office

Post Office में एक बार लगाना होगा पैसा, फिर ब्याज से ही छाप लेंगे ₹600000

August 31, 2026
youth India

देश का युवावर्ग ही भारत को एक बार पुनः बनाएगा विश्व गुरु

August 31, 2026
Load More

बांग्लादेश बना जिहादियों का गढ़, नेपाल में नये रास्ते पर लोकतंत्र… नेपाली सेना ने कैसे नाकाम की डीप स्टेट की साजिश?
भारत के भगोड़े जाकिर नाइक को लेकर सनसनीखेज दावा, मलेशिया के अस्पताल में कराया गया भर्ती, ‘लाइलाज’ बीमारी की आशंका
‘वो देवी थी, लव मैरिज नहीं कर…’, पवन सिंह को आई पहली पत्नी की याद, बिन अक्षरा का नाम लिए बताई ब्रेकअप की वजह

राफेल बन जाएगा दुनिया का सबसे महंगा विमान
राफेल फाइटर जेट की कीमत को लेकर भारत में गंभीर सवाल उठने लगे हैं। भारत ने जब पहली बार राफेल फाइटर जेट खरीदा था, उस वक्त भी इसकी कीमत को लेकर कई महीनों तक बवाल होता रहा था। राफेल फाइटर जेट की जब इस कैटोगिरी में आने वाले दुनिया के बाकी एडवांस लड़ाकू विमानों से तुलना की जाती है तो राफेल काफी ज्यादा महंगा साबित होता है। उदाहरण के लिए, अमेरिकी F-35A लाइटनिंग-II पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ क्षमता वाला फाइटर जेट है, जिसकी प्रति यूनिट कीमत करीब 110 मिलियन डॉलर है।

इसके अलावा अमेरिकी नौसेना ने हाल ही में F/A-18 सुपर हॉर्नेट (Block III) का सौदा औसतन 65 मिलियन डॉलर प्रति विमान किया है। वहीं यूरोफाइटर टाइफून (Tranche 3A) की कीमत 117-130 मिलियन डॉलर तक पहुंचती है, जबकि रूसी सुखोई Su-35S फ्लैंकर-E का मूल्य सिर्फ 65-85 मिलियन डॉलर है। इसके मुकाबले राफेल की 193 मिलियन डॉलर प्रति यूनिट कीमत काफी ऊंची है। लेकिन डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘मेक इन इंडिया’ के तहत प्रोडक्शन, लंबे समय तक सपोर्ट पैकेज और डसॉल्ट की अत्याधुनिक एवियोनिक्स सिस्टम इस कीमत को जायज ठहराती है।

भारतीय वायुसेना के लिए क्यों जरूरी है राफेल सौदा?
राफेल की कीमत को लेकर बहस होना स्वाभाविक है, क्योंकि 114 राफेल की अनुमानित कीमत करीब 22 अरब डॉलर होने वाली है। फिर भी डिफेंस एक्सपर्ट्स इस डील को जल्द फाइनल करने की मांग कर रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह भारतीय वायुसेना के बेड़े में लगातार कम होते लड़ाकू विमान हैं। भारतीय वायुसेना के पास मौजूदा समय में सिर्फ 31 स्क्वॉड्रन हैं, जबकि जरूरत 42 स्क्वॉड्रन की है। इससे न सिर्फ वायुसेना की ऑपरेशनल क्षमता प्रभावित हो रही है, बल्कि चीन और पाकिस्तान के खिलाफ टू फ्रंट युद्ध के दौरान हम मुश्किल में फंस सकते हैं।

ऐसे में राफेल डील का समर्थन करने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह सिर्फ लड़ाकू विमान खरीदने का सौदा नहीं है, बल्कि भारत की दीर्घकालिक रणनीतिक स्वायत्तता और घरेलू डिफेंस इंडस्ट्री को मजबूत करने की दिशा में किया गया भारी भरकम निवेश है और ऐसा करना काफी जरूरी भी है। इससे भारत में एडवांस फाइटर जेट बनाने की काबिलियत आएगी और इससे हमें स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान AMCA (एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) को बनाने में भी मदद मिल सकती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
HSL

एचएसएल ने जीते पांच एसओडीईटी सिल्वर पुरस्कार

November 29, 2023
boundaries

सीमा लांघता वन विभाग : नगर पालिका क्षेत्र में बाउंड्रीवाल..!

January 20, 2026
गरीबी

अब प्रश्न औचित्य का

January 21, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!
  • चीन को साधने भारत में अपने जेट भेज रहा जापान, पहली बार हमारे आसमान में गरजेंगे F-2
  • विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.