Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

रूस से मिलकर भारत ने दे दिया दोहरा झटका… अब क्या करेगा अमेरिका

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 15, 2025
in विश्व
A A
PM Modi-Vladimir Putin
26
SHARES
857
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: चीन में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन की मुलाकात के बाद दोनों देशों के रिश्ते और परवान चढ़ते नजर आने लगे हैं। जब भारत ने रूस से सस्ता तेल खरीदने में अमेरिकी दबाव को मानने से इनकार कर दिया और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इसकी सराहना की, तभी संकेत मिलने लगे कि दोनों देशों की दोस्ती अब नए मिसाल पेश करेगी। अब रुसी एंटी एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम एस-400 (S-400 air defence systems) और पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट एसयू-57 (Su-57) को लेकर जो खबरें मिल रही हैं, वह सुनकर तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पांव के नीचे से जमीन खिसक सकती है। खासकर तब, जब उन्होंने हाल में भारत को लेकर चिकनी चुपड़ी बातें करने की भी कोशिशें शुरू कर दी हैं।

रूस से और एस-400 खरीदने की बात
TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत, रूस से और ज्यादा संख्या में एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की बात कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान यह भारत के लिए बहुत ही काम का साबित हो चुका है और इसकी सराहना भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी इसे ‘गेम चेंजर’ बताकर कर चुके हैं। वह ये भी बता चुके हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र सेना ने पांच पाकिस्तानी जेट और एक एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एयरक्राफ्ट को भी मार गिराया जो भारत के द्वारा सबसे बड़ा सर्फेस टू एयर हमला है।

इन्हें भी पढ़े

Omani co-pilot

फ्लाईदुबई प्लेन को हाईजैक करने वाला था ओमानी को-पायलट, क्रू दोस्त की वजह से टाला हमला

October 5, 2026
russia-ukraine conflict

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, मध्यस्थता का दिया ऑफर

October 4, 2026

क्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू? भारत को मिली छूट

October 4, 2026
crude oil

न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम

October 3, 2026
Load More

‘रक्षा क्षेत्र में सहयोग के विस्तार का अवसर’
भारत रूस से और ज्यादा संख्या में एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदना चाहता है, ऐसी खबरें पहले से रही हैं। लेकिन, रूसी न्यूज एजेंसी तास की एक रिपोर्ट के अनुसार इसको लेकर डील अब चर्चा के स्तर पर है। एजेंसी ने रूस के फेडरल सर्विस फॉर मिलिट्री-टेक्निकल कोऑपरेशन के प्रमुख दिमित्री शुगायेव के हवाले से कहा है, ‘इस क्षेत्र में भी सहयोग के विस्तार का अवसर है। इसका मतलब है, नई सप्लाई। अभी तक हम इसको लेकर बातचीत कर रहे हैं।’ भारत ने रूस से 2018 में 5 एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए 40,000 करोड़ रुपये का करार किया था। इनमें से तीन पहले ही भारत को मिल चुके हैं और यह अपना जलवा भी दिखा चुके हैं। बाकी दो सिस्टम 2026 और 2027 में पहुंचने की संभावना है।

भारत में एसयू-57 के उत्पादन की तैयारी
इसी दौरान न्यूज एजेंसी एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट दी है कि रूस भारत में अपने पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट एसयू-57 के उत्पादन के लिए फिजिबिलिटी स्टडीज करवा रहा है। आज भारतीय वायुसेना के पास रडार को चकमा देने वाले स्टील्थ फाइटर जेट नहीं हैं। जबकि चीन जैसे ताकतवर पड़ोसी पहले से ही ऐसे जे-20 (J-20) फाइटर जेट उड़ा रहा है और वह जानकारी के मुताबिक छठी पीढ़ी के फाइटर का परीक्षण भी शुरू कर चुका है। पिछले साल यह भी रिपोर्ट आ चुकी है कि चीन अपने नालायक दोस्त पाकिस्तान को भी जे-20 देने पर विचार कर रहा है।

स्वदेशी स्टील्थ फाइटर में सफ्रान की मदद
जहां तक भारत के स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट(AMCA) की बात है तो इसके 2030 के दशक के मध्य से पहले संचालन में आने की संभावना नहीं है, अलबत्ता फ्रांस की एयरोस्पेस कंपनी सफ्रान ने जेट इंजन के 100 प्रतिशत टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की राह दिखाकर उम्मीद जरूर बढ़ी दी है।

अमेरिका ने दिया था एफ-35 बेचने का ऑफर
रूस के साथ अगर भारत की डील होती है तो यह अमेरिका के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता है। एक तो भारत और रूस की दोस्ती, उसकी धमकियों के बावजूद और मजबूत होती जा रही है। दूसरी ये कि इस साल की शुरुआत में उसने भी अपने स्टील्थ फाइटर एफ-35 (F-35) भारत को बेचने का ऑफर दिया था, जो कि मौजूदा स्थिति में दूर की कौड़ी नजर आ रही है। वैसे भी 80 से 100 मिलियन डॉलर वाली इसकी आसमान से ऊंची कीमत, भारत के लिए किसी भी सूरत में फायदे का सौदा नजर नहीं आ रहा है

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
shiv sena ubt

टूट की अटकलों के बीच शिवसेना (यूबीटी) की संसदीय बैठक में केवल तीन सांसद पहुंचे, 6 रहे नदारद

June 18, 2026

लंबा है सियासी परिवारों में बगावत का इतिहास!

April 9, 2023
Rahul-Kharge

एयरपोर्ट पर CM बदल देते थे राजीव, राहुल-खरगे के दौर में लगते हैं कई दिन?

May 21, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक
  • पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति
  • नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.