Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

राष्ट्रपति कोविंद ने निहारी अटल टनल, सिस्सू हेलीपैड पर परंपरागत अंदाज में किया गया स्वागत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 11, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कुल्लू। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच परिवार के साथ अटल टनल रोहतांग को देखने पहुंचे। टनल को देखकर उन्होंने इसे देश का गौरव बताया। टनल की खूबसूरती के मुरीद हुए राष्ट्रपति ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि यह टनल देश के भविष्य के साथ जुड़ी है। इससे अब देश की सीमाओं तक पहुंचना आसान हो गया है।
राष्ट्रपति ने कहा कि मैं मनाली कई बार आया, लेकिन टनल की वजह से पहली बार लाहौल पहुंच पाया। उन्होंने कहा कि आधारभूत ढांचा बढ़ने के साथ ही हमारा देश भी विकसित हो रहा है। राष्ट्रपति यहां की खूबसूरती के कायल हो गए। इस टनल को उन्होंने इंजीनियरिंग का खूबसूरत नमूना बताया। इससे पहले राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर सिस्सू हेलीपैड पर सुबह करीब 10:00 बजे उतरा।

जहां पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, तकनीकी शिक्षामंत्री रामलाल मारकंडा और जिला प्रशासन ने उनका परंपरागत तरीके से स्वागत किया। पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति के साथ राष्ट्रपति ने सिस्सू की वादियों को निहारा और उसके बाद सड़क मार्ग से होते हुए अटल टनल पहुंचे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री भी उनके साथ रहे।
टनल के भीतर सीमा सड़क संगठन योजक परियोजना के चीफ इंजीनियर लेफ्टिनेंट कर्नल (विशेष सेवा मेडल) जितेंद्र प्रसाद की अगुवाई में बीआरओ के अधिकारियों ने राष्ट्रपति को टनल के निर्माण और इसके महत्व की जानकारी दी। यहां राष्ट्रपति ने कुछ तस्वीरें भी खींचीं। इसके बाद वह अटल टनल के नोर्थ पोर्टल से होते हुए बाहंग स्थित सासे हेलीपैड पहुंचे। यहां से हेलिकॉप्टर में भुंतर एयरपोर्ट गए, जहां से विमान के माध्यम से दिल्ली लौटे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कड़ा सुरक्षा घेरा था। सुरक्षा व्यवस्था नौ सेक्टरों में बांटी गई थी। सिस्सू से लेकर सासे हेलीपैड तक सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए।

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

लाहौल जाने वाले पहले राष्ट्रपति बने रामनाथ कोविंद
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में अब तक कोई भी राष्ट्रपति नहीं पहुंच पाया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यहां पहुंचने वाले पहले राष्ट्रपति बने। उन्होंने लाहौल-स्पीति की खूबसूरती की खूब तारीफ की।

पांच घंटे तक आवाजाही के लिए बंद रही टनल
राष्ट्रपति के यहां आने के चलते पांच घंटे तक टनल पर्यटकों के लिए बंद रही। कुछ देर रोहतांग की तरफ जाने वाले वाहनों को भी रोका गया। वाहनों के लिए सोलंगनाला में डंपिंग साइट, धुंधी में बीआरओ की पार्किंग में व्यवस्था की गई थी। टनल की ओर जाने वाले वाहन वशिष्ठ के समीप रोक दिए गए थे।

पैराग्लाइडिंग, हॉट बेलून पर रही रोक
राष्ट्रपति के  दौरे के दौरान कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में पैराग्लाइडिंग, हॉट बैलून, ड्रोन उड़ाने आदि गतिविधियों पर रोक रही। हालांकि उनके लौटने पर दोपहर बाद ये गतिविधियां शुरू हो गईं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
पहल

पहल मीडिया ग्रुप और सर्व सृजन वेलफेयर ट्रस्ट ने मिलकर झुग्गी में बांटी महिलाओं को साड़ियां

March 6, 2023

गांधी बनाम सावरकर: तिलांजलि देनी होगी ऐसी राजनीति को

January 1, 2023
ग्रीन पार्टी की महिला गोलरिज घरमन

यहां की महिला सांसद को दुकानों से महंगे कपड़े चुराने का शौक, पोल खुली तो दिया इस्तीफा

January 16, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.