Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

बिहार चुनाव : अमित शाह ने भाजपा नेताओं को दिया 50 दिन का टास्क

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 27, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
amit shah
16
SHARES
541
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 50 दिनों का टास्क दिया है। बेतिया में शुक्रवार को 10 जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि आगामी चुनाव के दौरान वे मंदिर जाएं, पुजारियों को सम्मानित करें, जीविका दीदियों से संपर्क करें और उनके साथ बैठक कर बातचीत करें। दीपावली में सरकार की योजनाओं का लाभ पा चुके लाभार्थियों के साथ बैठक करें।

चंपारण और सारण क्षेत्र के भाजपा नेताओं से संबोधन में शाह ने कहा कि हर बूथ पर मतदाताओं को शामिल करते हुए सोशल मीडिया ग्रुप बनाएं। शक्ति केंद्र के अध्यक्ष इसके एडमिन (अध्यक्ष) होंगे। ग्रुप में जीविक दीदियों, सरपंच, पुजारियों समेत अन्य महत्वपूर्ण लोगों को भी शामिल करें। ग्रुप पर सरकार से जुड़ी सूचनाएं और योजनाएं साझा करें। उन्हें इसके लाभ के बारे में बताएं।

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

धामी सरकार ने विकास योजनाओं को दी ₹150 करोड़ की मंजूरी!

August 10, 2026
CM Dhami

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहरायें

August 10, 2026
107th Foundation Day of Umaria Municipality

उमरिया नपा का 107वां स्थापना दिवस: 8.90 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

August 10, 2026
army

घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट

August 9, 2026
Load More

शाह ने कहा कि बाइक वाले कार्यकर्ता सप्ताह में तीन दिन बूथों पर राउंड लगाएंगे। समूह में कार्यकर्ता निकलेंगे और बूथ क्षेत्र में घूमेंगे। इस दौरान भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, एनडीए जिंदाबाद के नारे लगाएंगे। विधानसभा में जीत के लिए अमित शाह ने जिला से लेकर बूथ स्तर तक की बैठक करने बात कही। उन्होंने इसके लिए डेडलाइन भी तय कर दी।

उन्होंने कहा कि अगले चार दिनों के भीतर (मंगलवार तक) जिला के पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों की बैठक बुलाएं। इसमें जिले के पदाधिकारियों को मंडलों में बांटा जाएगा। ये मंडल के कार्यक्रमों और चुनाव तैयारियों की देखरेख करेंगे। उसके बाद पांच दिनों के भीतर जिला के पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद चार दिनों में सभी बूथ स्तर तक बैठक करेंगे।

बता दें कि अमित शाह आगामी बिहार चुनाव के मद्देनजर दो दिवसीय राज्य दौरे पर हैं। शुक्रवार को बेतिया और पटना में भाजपा की बैठकों में शामिल होने के बाद शनिवार सुबह वे समस्तीपुर के सरायरंजन पहुंचे। यहां भाजपा के 10 संगठनात्मक जिलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने चुनाव में जीत का मंत्र दिया। इसके बाद अररिया जिले के फारबिसगंज में विभिन्न जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं से वे संवाद करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Soniya Gandhi

विपक्षी एकता में दिखने लगा सोनिया गांधी के करिश्मे का असर!

July 16, 2023
Kejriwal

चुनाव में हार, केजरीवाल पर वार पर वार… चुनौतियों का अंबार!

February 9, 2025
amit shah

आपातकाल का काला अध्याय याद दिलाता है कि लोकतंत्र की रक्षा कितनी जरूरी है : अमित शाह

June 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सफेद सोने के खजाने तक पहुंचा भारत, चिली के साथ महाडील जल्द
  • धामी सरकार ने विकास योजनाओं को दी ₹150 करोड़ की मंजूरी!
  • PM मोदी की कूटनीति का मुरीद हुआ अमेरिका!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.