नई दिल्ली: आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), जो विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में महारत्न सीपीएसयू, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने टीबीसीबी रूट के तहत आईएसटीएस ट्रांसमिशन परियोजना के लिए एक परियोजना विशिष्ट एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) अर्थात एसआर डब्ल्यूआर पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को 17 अक्टूबर 2025 को मेसर्स पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंप दिया।
मेसर्स पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओओटी) आधार पर ट्रांसमिशन परियोजना के विकास के लिए बोली प्रक्रिया समन्वयक आरईसीपीडीसीएल द्वारा आयोजित टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया के माध्यम से सफल बोलीदाता के रूप में उभरी।
आरईसीपीडीसीएल के सीईओ श्री सौरभ रस्तोगी ने आरईसीपीडीसीएल, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के कंपनी सचिव श्री सत्यप्रकाश दाश को एसपीवी सौंपा। परियोजना की कार्यान्वयन अवधि 24 महीने है।
इस योजना में परली न्यू (महाराष्ट्र) – बीदर (कर्नाटक) लगभग 109 किलोमीटर लंबी 765 केवी डबल सर्किट लाइन की स्थापना शामिल है।







