नई दिल्ली। क्रिकेट प्रेमियों को टी20 फॉर्मेट खूब पसंद आता है. 20 ओवर के इस फॉर्मेट में तेजी से रन बनते हैं और गेंदबाजों की शामत आई रहती है. इस प्रारूप में खिलाड़ी आते साथ ही लंबे-लंबे हिट लगाने का प्रयास करता है. कई बार बल्लेबाज इस तरह का प्रदर्शन कर जाते हैं. ऐसा लगता है कि वह ड्रेसिंग रूम से सेट होकर आए हैं.
अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी के दम पर खिलाड़ी कई सारे कीर्तिमान रच देते हैं. ऐसे में आज हम बात कर ऐसे कीर्तिमान के बारे में जिसे हर खिलाड़ी स्थापित करना चाहता है. दरअसल, ये आंकड़ा है टी20I में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने का. आइए जानते हैं उन 3 स्टार खिलाड़ियों के बारे में.
टिम डेविड
ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने ऐतिहासिक कीर्तिमान रच दिया है. वह इस फेहरिस्त में सूर्या का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 पर आ गए हैं. टिम डेविड ने भारतीय टीम के खिलाफ 38 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाए और अपनी पारी के दौरान डेविड ने सबसे तेज 100 छक्के बनाने का रिकॉर्ड कायम कर दिया. ये कारनामा करने के लिए उन्होंने 35 पारियों की मदद ली. हालांकि गेंदों के लिहाज से वह दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने इस आंकड़े को पूरा करने के लिए 931 गेंदों का सहारा लिया था.
एविन लुईस
लिस्ट में दूसरे नाम वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज एविन लुईस का नाम है. उन्होंने ये कारनामा महज 789 गेंदों में किया था. लुईस ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. उन्होंने महज 789 गेंदो में 100 छक्के ठोक दिए थे.
कॉलिन मुनरो
लिस्ट में तीसरे पायदान पर कॉलिन मुनरो का नाम आता है. मुनरो न्यूजीलैंड के लिए अपने तूफानी अंदाज में पारी की शुरुआत करने आते थे. उन्होंने महज 963 गेंदों में ही 100 छक्के लगाने का कीर्तिमान स्थापित कर दिया.







