Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

बिहार चुनाव से ठीक पहले आए ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले आंकड़ें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 4, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
Bihar elections
18
SHARES
614
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा नीत एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिल सकता है। पहले चरण के मतदान से पहले सामने आए ‘पोलस्ट्रैट’ के ओपिनियन पोल के अनुसार, एनडीए को बिहार में 133 से 143 सीटें मिल सकती हैं। ‘पोलस्ट्रैट’ के ओपिनियन पोल में भाजपा को अकेले 70 से 72 सीटें, जबकि विपक्षी दलों के ‘महागठबंधन’ को 93-102 सीटें दी गई हैं। आंकड़ों के अनुसार बिहार में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का भी खाता खुल सकता है, जिसे एक से तीन सीटें मिलने की संभावना है।

NDA की बन सकती सरकार

इन्हें भी पढ़े

Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
PM Modi

‘आज मैं जो कुछ हूं…’, पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट

October 7, 2026
FIR against Rahul and Priyanka

आकाशवाणी भवन में प्रवेश को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR, प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई।

October 7, 2026
Load More

ओपिनियन पोल में एनडीए के घटक दलों में शामिल जदयू को 53-56 सीटें, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 10-12 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) को 0-2 सीटें मिलने की उम्मीद है। ‘पोलस्ट्रैट’ के ओपिनियन पोल के आंकड़ों के अनुसार, महागठबंधन में शामिल राजद को 69-72 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। ओपिनियन पोल में कांग्रेस को 10-13, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को 1-2, जबकि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) को 0-1 सीट दी गई है।

चिराग पासवान को लग सकता झटका

अगर हम ओपिनियन पोल के आंकड़ों को माने तो लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के लिए आने वाला चुनाव किसी झटके से कम नहीं होगा। चिराग पासवान दावा करते हैं कि 2014 से वह एनडीए में हैं और उनका स्ट्राइक रेट लोकसभा में 100 फीसदी है। विधानसभा चुनाव में एनडीए ने चिराग पासवान को 29 सीटें दी हैं। ऐसे अगर उनकी पार्टी 10 से 12 सीटें जीतती है तो स्ट्राइक रेट 50 फीसदी से भी कम होगा।

AIMIM को मिल सकती 3 सीट

इसके अलावा ओपिनियन पोल में एआईएमआईएम को दो से तीन सीटें और जनशक्ति जनता दल को एक सीट दी गई है। एक से दो सीट पर निर्दलीयों को जीत मिलने का अनुमान है। ‘पोलस्ट्रैट’ के ओपिनियन पोल के अनुसार, बिहार में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आ सकती है। बिहार में एनडीए को बढ़त का श्रेय सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और मजबूत संगठनात्मक मशीनरी को दिया गया है।

किसे कितना वोट?

ओपिनियन पोल में एनडीए का वोट प्रतिशत 44.80 फीसदी, जबकि महागठबंधन का वोट प्रतिशत 38.60 फीसदी दिखाया गया है। 41 से 59 आयु वर्ग के लोगों की पहली पसंद एनडीए है। वहीं, 26-40 आयु वर्ग में एनडीए के लिए समर्थन बढ़कर 43.18 प्रतिशत हो गया है, जबकि 18-25 साल के युवाओं की पहली पसंद महागठबंधन है।

महागठबंधन की ओर यह झुकाव बेरोजगारी (37.99 प्रतिशत युवाओं के लिए शीर्ष मुद्दा है) को लेकर युवाओं की बढ़ती चिंताओं के अनुरूप देखा गया है। ‘पोलस्ट्रैट’ ने ओपिनियन पोल में बिहार के 8,42,322 लोगों की राय को शामिल किया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
speaker satish mahana

यूपी विधानसभा में राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर हंगामा, स्पीकर सतीश महाना ने जताई नाराजगी; बोले- ‘चंदा दिया है तो रसीद दिखाइए’

August 5, 2026
UAE Embassy

यूएई दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन एवं उत्तराखण्ड स्थानिक आयुक्त के मध्य निवेश एवं आपसी सहयोग के अवसरों पर हुई चर्चा

April 16, 2025
india vs bangladesh

भारत ने निकाली बांग्‍लादेश की हेकड़ी, बंद कर दी ये सुविधा

April 12, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.