Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

चेहरे पर दिखने वाले ये 5 लक्षण करते हैं हार्मोनल इंबैलेंस का इशारा!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 11, 2025
in लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य
A A
face indicate hormonal imbalance
15
SHARES
512
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हमारा चेहरा हमारी स्वास्थ का आईना होता है। इसलिए शरीर के अंदर चल रही किसी भी तरह की गड़बड़ी की झलक, चेहरे पर भी नजर आती है। ऐसे में अगर शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो जाए, तो उसके भी कुछ संकेत (Hormonal Imbalance Signs) चेहरे पर नजर आने लगते हैं।

जी हां, इसलिए अगर आपको अपने चेहरे पर कुछ बदलाव नजर आएं, तो सावधान हो जाना चाहिए। ये हार्मोनल इंबैलेंस का संकेत हो सकते हैं। आइए जानें चेहरे पर दिखने वाले इन्हीं संकेतों (Hormonal Imbalance Symptoms on Face) के बारे में, जो हार्मोनल इम्बैलेंस की ओर इशारा करते हैं।

इन्हें भी पढ़े

biometric locks on fire

आग लगने पर बायोमेट्रिक लॉक क्यों नहीं करते हैं काम? घर में लगवाते समय रखें इन बातों का ध्यान

June 24, 2026
cancer

आपके घर में भी हैं ये चीजें? बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा, हो जाएं सावधान!

June 21, 2026
mango peels

आम के छिलके नहीं है कूड़ा, जानें कैसे करें घर के कामों में इसका यूज

June 20, 2026
Ginger

रोज करते हैं अदरक का सेवन, तो जान लें कि यह आपके सेहत पर कैसा असर डालता है?

June 18, 2026
Load More

होंठों का सूखना

होंठों का लगातार सूखना और फटना सिर्फ मौसम की वजह से नहीं होता। यह शरीर में किसी गहरी समस्या का संकेत भी हो सकता है। थायरॉयड हार्मोन का कम होना या शरीर में पानी की कमी होंठों को रूखा और बेजान बना देती है। विटामिन-बी की कमी, जो हार्मोनल ग्लैंड्स के कामकाज से जुड़ी है, भी इसका एक कारण हो सकती है।

ठुड्डी पर बाल उगना

महिलाओं के चेहरे, खासकर ठुड्डी, ऊपरी होंठ और गालों पर मोटे और काले बालों का उगना हार्मोनल असंतुलन का एक साफ संकेत है। इसे हिर्सुटिज्म कहा जाता है और यह पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम जैसी कंडीशन में आम है। इसकी मुख्य वजह एण्ड्रोजन का स्तर बढ़ना है। जब एण्ड्रोजन ज्यादा होता है, तो यह चेहरे और शरीर पर अनचाहे बालों आने लगते हैं।

चेहरे का पीला पड़ना

सामान्य से ज्यादा पीला या फीका दिखने वाला चेहरा एनीमिया का संकेत हो सकता है, जो अक्सर थायरॉयड या अन्य हार्मोनल समस्याओं के साथ जुड़ा होता है। थायरॉयड हार्मोन की कमी शरीर के ब्लड सर्कुलेशन और रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन को प्रभावित करती है, जिससे त्वचा की रंगत पीली पड़ सकती है। इसके अलावा, कोर्टिसोल हार्मोन भी ब्लड फ्लो को प्रभावित करता है।

स्किन का रूखा और बेजान होना

अगर आपकी त्वचा अचानक से बहुत रूखी, खुजली वाली और बेजान हो गई है, तो यह थायरॉयड हार्मोन, खासतौर से थायरॉक्सिन की कमी का लक्षण हो सकता है। थायरॉयड हार्मोन त्वचा की नमी और सीबम प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है। जब ये हार्मोन कम होते हैं, तो त्वचा अपनी प्राकृतिक नमी और चमक खो देती है। इसके साथ ही, एस्ट्रोजन हार्मोन कम होने के कारण भी त्वचा में कोलाजन की कमी होने लगती है।

बालों का झड़ना

अगर आपको लग रहा है कि आपके सिर के बाल तेजी से झड़ रहे हैं या पतले हो रहे हैं, तो इसकी एक बड़ी वजह थायरॉयड हार्मोन का असंतुलन या एण्ड्रोजन का स्तर बढ़ना हो सकता है। महिलाओं में एस्ट्रोजन की कमी और पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन के बढ़े हुए स्तर से भी बाल झड़ सकते हैं। यह झड़ना आमतौर पर सिर के ऊपरी हिस्से और मांग में ज्यादा नजर आता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

इस सवाल के जवाब में छिपा है कांग्रेस का भविष्य!

May 14, 2023

दिल्ली : सरकार बदल गई, लेकिन नहीं बदला तो भ्रष्टाचारी चेहरा!

February 26, 2024
France vs Morocco

फ्रांस बनाम मोरक्को : राजनीतिक रूप से आरोपित सेमीफाइनल

December 14, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • निर्जला एकादशी का व्रत कैसे करें? जानें व्रत के नियम    
  • दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान
  • कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.