Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

बिहार की जनता ने नहीं सुना ‘वोट चोर’ का शोर, बुरी तरह फ्लॉप हुई कांग्रेस की SIR रणनीति

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 14, 2025
in राजनीति, राज्य, राष्ट्रीय
A A
rahul gandhi
15
SHARES
511
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार अपने सबसे खराब प्रदर्शन की ओर बढ़ती दिख रही है. चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा और चुनाव आयोग की मतदाता सूची में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर चलाए गए ‘वोट चोरी’ अभियान ने महागठबंधन के हक में कोई माहौल नहीं बनाया.

ये यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई और एक सितंबर को पटना में खत्म हुई. 16 दिनों की इस यात्रा में 25 जिलों को कवर किया गया और महागठबंधन के सभी दलों के नेता शामिल हुए. लेकिन इसके बावजूद ‘वोट चोरी’ का नारा जनता में असर नहीं छोड़ पाया.

इन्हें भी पढ़े

DUVASU

डुवासु ने नशा मुक्ति पखवाड़े का किया आयोजन

August 4, 2026
pensioners

जंतर-मंतर पर गूंजेगी 81 लाख पेंशनर्स की आवाज, 5 अगस्त को EPS-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का बड़ा प्रदर्शन

August 4, 2026
Family members

आग से युवक की मौत के मामले में परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

August 4, 2026
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव

मत, मतदाता और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव…?

August 4, 2026
Load More

भीड़ नहीं मिली, मुद्दा नहीं चला

इंडिया टुडे से बात करते हुए महागठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने माना कि शुरुआत से ही इस मुद्दे को लोगों का समर्थन नहीं मिला. उधर चुनाव आयोग ने SIR को पूरी तरह सफल बताया और कहा कि एक भी अपील लंबित नहीं है. महागठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी कि SIR की वजह से कुछ वर्गों के मतदान अधिकार प्रभावित होंगे लेकिन वो भी काम नहीं आया.

महागठबंधन के एक बड़े नेता ने कहा कि हम SIR और वोट चोरी को लेकर कोई बड़ा उदाहरण जनता के सामने नहीं रख पाए. हम ये भी दिखा नहीं पाए कि आखिर कितने बिहारी मताधिकार से वंचित हुए. इससे हमारा पूरा अभियान कमजोर पड़ गया. उन्होंने ये भी माना कि चुनाव से पहले बहुत समय, ऊर्जा और संसाधन ऐसे मुद्दों पर खर्च हो गए जो जनता ने गंभीरता से लिए ही नहीं.

एनडीए को मिला फायदा

कई राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ये मुद्दा उठाने से फायदा उलटा एनडीए को मिल गया जो 20 साल की सरकार के बाद एंटी-इनकंबेंसी का सामना कर रहा था. राहुल गांधी ने अपनी लगभग 70-80% रैलियों और प्रेस कॉन्फ्रेंस में SIR और ‘वोट चोरी’ पर ही बात की, जबकि बेरोजगारी, पलायन, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुख्य मुद्दे पीछे रह गए.

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमें JDU-BJP को बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर घेरना चाहिए था लेकिन हमारी पूरी ऊर्जा वोटर अधिकार यात्रा में ही खर्च हो गई.

कांग्रेस अभी भी मुद्दा नहीं छोड़ेगी

हालांकि कांग्रेस इस मुद्दे को छोड़ने के मूड में नहीं है. पार्टी स्रोतों ने इंडिया टुडे को बताया कि चुनाव आयोग SIR को सफल बताए लेकिन उनके मुताबिक प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी. एक कांग्रेस पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग कुछ भी कहे लेकिन हम SIR को समझ नहीं पा रहे हैं. मतदाता सूची से लाखों नाम हटाए गए और ये हमारे लिए बड़ा मुद्दा रहेगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
JP Nadda

जेपी नड्डा ने भाजपा की विशाल जनसभा को किया संबोधित, तृणमूल सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

January 20, 2023
Gautam Adani

Adani के बवंडर में LIC, SBI भी स्वाहा!

February 27, 2023
cruise sinks in Bargi Dam

जबलपुर में बड़ा हादसा: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 15 लोगों को बचाया गया, कई लापता!

May 1, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 1 अक्टूबर से बदलेंगे RBI के Deposit Rules, जानें FD कराने वालों पर क्या होगा असर
  • ट्रंप प्रशासन के नए टैरिफ़ पर अमेरिका में बवाल, 25 राज्यों ने संघीय सरकार के खिलाफ़ दायर किया मुक़दमा
  • डुवासु ने नशा मुक्ति पखवाड़े का किया आयोजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.