Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

राजधानी को सुंदर बनाने में बर्बाद हो गए करोड़ों रुपये, नाइट मार्केट की योजना भी हो गई फेल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 24, 2025
in राज्य
A A
highway
27
SHARES
884
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रांची। पिछले 10 साल से राजधानी को संवारने के लिए कई योजनाएं बनीं और धरातल पर उतारने की पहल की गई, लेकिन उन योजनाओं का क्रियान्वयन शुरू होने से पहले जमीन अधिग्रहण, बेहतर प्लानिंग व निर्मित संरचनाओं के संचालन की व्यवस्था नहीं की गई।

नतीजतन उन योजनाओं को आनन-फानन में शुरू कर दिया गया और करोड़ों रुपये बर्बाद हो गए। हम बात कर रहे हैं उन चार स्मार्ट रोड की, मोरहाबादी मैदान में बनाए गए टाइम्स स्क्वायर व नाइट मार्केट समेत कांके में अधूरा पड़ा अर्बन हाट की योजना की।

इन्हें भी पढ़े

DUVASU

डुवासु ने नशा मुक्ति पखवाड़े का किया आयोजन

August 4, 2026
Family members

आग से युवक की मौत के मामले में परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

August 4, 2026
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव

मत, मतदाता और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव…?

August 4, 2026
Panchayat elections

प्रधान, पंचायत और चुनाव …?

August 4, 2026
Load More

झारखंड अब युवा हो चुका है, फिर भी राजधानी का विकास उस दृष्टिकोण से नहीं हो सका, जो होना चाहिए था। अब एक बार फिर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक होते हुए बिरसा चौक तक सिक्स लेन सड़क का निर्माण कराने की योजना बनी है, जबकि पूर्व में स्मार्ट रोड नंबर-1 के निर्माण के दौरान डक्ट व स्टार्म वाटर ड्रेन के लिए सड़क के एक ओर ही जमीन मिल पाई थी।

आर्मी के अधिकारियों ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बिरसा चौक तक सड़क के एक ओर की जमीन देने से इन्कार कर दिया था। इसी प्रकार, बिरसा चौक से राजभवन तक वाया किशोरगंज स्मार्ट रोड नंबर-2 के निर्माण के दौरान एचईसी प्रबंधन ने साइट-5 के पास जमीन देने पर सहमति प्रदान कर दी थी, लेकिन रेलवे की ओर से अडंगा लगा दिया गया।

अरगोड़ा चौक से हरमू चौक की ओर स्मार्ट डक्ट व स्टार्म वाटर ड्रेन का निर्माण कार्य सुरू किया गया था। स्मार्ट रोड नंबर-3 के तहत (राजभवन से सर्कुलर रोड होते हुए कांटाटोली चौक तक) डंगरा टोली के समीप डक्ट व स्टार्म वाटर ड्रेन के लिए खोदाई का काम शुरू किया गया था।

कई महीनों तक काम बंद रहा। फिर अचानक गड्ढों को बालू से भरवा दिया गया। इन चार स्मार्ट रोड का निर्माण सपना ही रह गया।

2016 में बनी थी योजना

स्मार्ट रोड नंबर-1

  • बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बिरसा चौक तक वाया हिनू चौक
  • कुल लागत : 101.01 करोड़

स्मार्ट रोड नंबर-2

  • राजभवन से बिरसा चौक वाया किशोरगंज
  • कुल लागत : 471.77 करोड़

स्मार्ट रोड नंबर-3

  • राजभवन से सर्कुलर रोड होते हुए कांटाटोली तक
  • कुल लागत : 633.89 करोड़

स्मार्ट रोड नंबर-4

  • राजभवन से बूटी मोड़ तक वाया बरियातू रोड होते हुए
  • कुल लागत : 586.46 करोड़

मोरहाबादी में नाइट मार्केट का कराया गया निर्माण

साल 2022 में रांची नगर निगम की ओर से मोरहाबादी में मैदान का सुंदरीकरण पर वहां नाइट मार्केट शुरू करने की तैयारी की गई थी। 4.77 करोड़ रुपये की लागत से दो जगहों पर वेंडर मार्केट व नाइ़ट मार्केट की योजना तैयार की गई थी। बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के पीछे पेवर ब्लाक बिछाए गए।

आकर्षक लाइट व यात्री शेड भी बनाए गए। आम लोगों के बैठने के लिए कंक्रीट के कुर्सी भी लगाए गए। फिर भी नाइट मार्केट की शुरुआत नहीं हो पाई।वर्तमान में नगर निगम की ओर से बिजली आफिस के समीप वेंडर मार्केट का निर्माण कराया गया और सब्जी विक्रेताओं समेत मोरहाबादी क्षेत्र में ठेला लगाने वालों को वेंडर मार्केट में स्थल आवंटित किया गया।

इसी प्रकार, कचहरी रोड में जयपाल सिंह स्टेडियम के समीप पूर्व में स्ट्रीट फूड हब बनाने की प्लानिंग की गई। इसके बाद संबंधित स्थल पर नाइट मार्केट की योजना तैयार की गई। स्टेडियम के सामने स्थित भूखंड पर पेवर ब्लाक बिछाए गए। नए सिरे से कवर्ड ड्रेन का भी निर्माण कराया गया। अब रवींद्र भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नाइट मार्केट की योजना भी रद कर दी गई।

अब सिक्स लेन सड़क का होगा निर्माण

सुगम यातायात के लिए एयरपोर्ट से हिनू चौक तक सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए 10 करोड़ 42 लाख 27 100 रुपये, हार्ड एवं साफ्ट स्केप ( हरियाली पूर्ण एवं प्रकाशयुक्त सजावट ) के लिए 14 करोड़ 64 लाख 78,800 रुपये, हीनू से बिरसा चौक सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 7 करोड़ 50 लाख 73,200 रुपये, हार्ड एवं साफ्ट स्केप के लिए 9 करोड़ 03 लाख 38,800 रुपये और हीनू चौक व गोलंबर के विकास के लिए 3 करोड़ 42 लाख 46,600 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india-Iran

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद भारत और अरब देशों का रुख… कूटनीति, संयम और क्षेत्रीय स्थिरता पर जोर!

June 22, 2025

भारत में भूख

August 22, 2022
Fake news

फेक न्यूज और दुष्प्रचार भारतीय समाज में नई चुनौतियां

April 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 1 अक्टूबर से बदलेंगे RBI के Deposit Rules, जानें FD कराने वालों पर क्या होगा असर
  • ट्रंप प्रशासन के नए टैरिफ़ पर अमेरिका में बवाल, 25 राज्यों ने संघीय सरकार के खिलाफ़ दायर किया मुक़दमा
  • डुवासु ने नशा मुक्ति पखवाड़े का किया आयोजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.