Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

बिहार : नई सरकार का बुलडोज़र एक्शन शुरू, यूपी के ‘योगी मॉडल’ की झलक साफ

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 27, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
bulldozer
16
SHARES
547
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

स्पेशल डेस्क/पटना : बिहार में हाल ही में गठित नई नीतीश कुमार सरकार ने कानून-व्यवस्था को सख्ती से दुरुस्त करने के लिए उत्तर प्रदेश के ‘योगी मॉडल’ को अपनाने का संकेत दिया है। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पदभार संभालते ही अपराधियों, माफियाओं और महिलाओं के उत्पीड़कों पर कड़ा प्रहार करने के कई बड़े ऐलान किए हैं। इनमें बुलडोजर एक्शन, एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन, और अपराध से अर्जित संपत्ति की जब्ती प्रमुख हैं। आइए, पूरी रिपोर्ट को विस्तार में एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा से समझते हैं

बुलडोजर एक्शन का शुभारंभ क्या है प्लान ?

इन्हें भी पढ़े

Kedarnath Dham

अस्थायी तौर पर रोकी गई केदारनाथ यात्रा!

May 31, 2026
pm modi

दिल्ली में बीजेपी नेताओं की बड़ी बैठक, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

May 31, 2026
CBSE

विशेष विश्लेषण : CBSE का नया मूल्यांकन सिस्टम विवादों में, क्या लाखों छात्रों के भविष्य से हुआ बड़ा प्रयोग?

May 30, 2026
BJP

UP बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी, शीर्ष स्तर पर 50% फेरबदल

May 29, 2026
Load More

गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा है कि “कोर्ट के आदेश के बाद अपराधियों के अवैध निर्माणों और घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। यह कार्रवाई संगठित अपराध, माफिया गतिविधियों और अवैध कब्जों पर केंद्रित होगी। अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ना और उन्हें राज्य छोड़ने पर मजबूर करना। कार्रवाई पहले ही शुरू हो चुकी है। पटना और अन्य जिलों में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने का अभियान तेज हो गया है। मोटिहारी जैसे जिलों में 48 साल पुराने अदालती आदेशों के आधार पर बड़ी कार्रवाई हुई है। यह कदम आम जनता में सुरक्षा का एहसास जगाने वाला बताया जा रहा है।

एंटी रोमियो स्क्वाड की तैयारी

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में एंटी रोमियो स्क्वाड गठित किया जाएगा। यह दस्ता स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं-छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले ‘मनचलों’ पर तत्काल कार्रवाई करेगा। पिंक पुलिस वैन की तैनाती बढ़ाई जाएगी, जो विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा के लिए होगी। छेड़छाड़ की शिकायत पर आरोपी के साथ-साथ लापरवाह पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई होगी।

सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां या गाली-गलौज करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। महिला सुरक्षा को टॉप प्रायोरिटी दिया गया है। डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों के बाहर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

माफिया और क्रिमिनल्स की संपत्ति जब्ती

पहले चरण में 400 कुख्यात माफिया (जिनमें लैंड माफिया, शराब माफिया, एक्सटॉर्शन गैंग और आर्म्स स्मगलर शामिल) की संपत्ति चिह्नित कर ली गई है। इनकी जब्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और दो मामलों में कोर्ट से मंजूरी मिल चुकी है। दूसरे चरण में 1200-1300 अन्य अपराधियों (क्रिमिनल्स) की लिस्ट तैयार है। कुल मिलाकर 400 माफिया + 1300 क्रिमिनल्स पर फोकस।

स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित किया जाएगा। अपराध से कमाई गई ‘काली कमाई’ को जब्त कर राज्य सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। खनिज माफियाओं (बालू, ईंट, पत्थर) पर भी टैक्स बकाया वसूली के लिए संपत्ति जब्ती का प्रावधान है।उदाहरण के लिए मोतिहारी जिले में 40 अपराधियों (जिनमें सियासी रसूख वाले भी) की संपत्ति जब्त करने की तैयारी चल रही है।

जेलों पर सख्त निगरानी

जेलों में कैदियों के पास मोबाइल फोन पहुंचने की जांच होगी। जेल सुधारों पर फोकस। साइबर अपराध पर सफाई साइबर क्राइम और सोशल मीडिया दुरुपयोग पर विशेष अभियान। जीरो टॉलरेंस पॉलिसी गृह मंत्री ने कहा, “अपराधी राज्य छोड़ दें, वरना संपत्ति जब्त और सजा सुनिश्चित।”

‘बुलडोजर’ और सख्त कानून व्यवस्था

यह सब नई सरकार (एनडीए) के गठन के ठीक बाद हो रहा है, जहां बीजेपी को गृह विभाग मिला है। सम्राट चौधरी ने पूर्व डीजीपी (नीलमणि, डीएन गौतम आदि) के साथ बैठक कर अपराध आंकड़ों की समीक्षा की। योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव में ‘बुलडोजर’ और सख्त कानून व्यवस्था का वादा किया था। अपराध दर घटाने और जनता का विश्वास जीतने का प्रयास। हालांकि, कुछ आलोचनाएं हैं कि एंटी रोमियो स्क्वाड पर पहले भी सवाल उठे थे, लेकिन सरकार इसे सफल बताती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

संसदीय समितियों में बदलाव क्यों?

October 7, 2022
Iran-Israel

ईरान-इजरायल तनाव के बीच फंसे भारतीय… क्या सरकार ने बढ़ाए बचाव के कदम !

June 17, 2025
Cow servants

गौ सेवको ने 1966 में शहीद साधुओं और गौ रक्षकों को दी श्रद्धांजलि

November 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मंदिरों में VIP दर्शन खत्म होगा क्या, हाईकोर्ट की टिप्पणी से छिड़ी नई बहस
  • अस्थायी तौर पर रोकी गई केदारनाथ यात्रा!
  • चीन को ‘चेकमेट’ करने के इरादे से भारत आए म्यांमार के राष्ट्रपति!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.