Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

चांदी पहली बार 2 लाख के पार… सोने ने भी रचा इतिहास

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 12, 2025
in व्यापार
A A
gold
16
SHARES
522
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: डिमांड बढ़ने और फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा ब्‍याज दरों में कटौती के बाद पहली बार चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई. मल्‍टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर चांदी अभी करीब 1600 रुपये चढ़कर 2,00,510 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है. वहीं आज गोल्‍ड ने भी रिकॉर्ड हाई लेवल बनाया है.

चांदी से ज्‍यादा आज गोल्‍ड की कीमत में तेजी आई है. एमसीएक्‍स पर सोना आज करीब 2500 रुपये चढ़कर 1,34,966 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो इसका रिकॉर्ड हाई लेवल है. सोने-चांदी के दाम में यह तगड़ी उछाल शाम के वक्‍त आई है, जब भारतीय स्‍टॉक मार्केट बंद हो चुका है. भारतीय शेयर बाजार भी आज तगड़ी उछाल के साथ बंद हुआ. निफ्टी 140 अंक चढ़कर 26000 के ऊपर और सेंसेक्‍स 450 अंक उछलकर 85,267 पर क्‍लोज हुए.

इन्हें भी पढ़े

pnb bank

PNB ने ग्राहकों के लिए जारी की चेतावनी, AI से होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर किया सतर्क

October 21, 2026
PM Modi Trump

भारत को मनाने के लिए अमेरिका ने बदला अपना रुख?

October 18, 2026
gold

सरकार की गोल्ड बॉन्ड स्कीम का गजब परफॉर्मेंस, हर ग्राम पर ₹9613 का मुनाफा

October 18, 2026
pension schemes

सरकार ने बदली पेंशन योजनाओं के नाम, जानें लाभार्थियों पर क्या होगा असर

October 17, 2026
Load More

क्‍यों आई सोने-चांदी के भाव में इतनी तेजी?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की उपाध्यक्ष और एस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स की कार्यकारी अध्यक्ष अक्षा कंबोज ने कहा कि उद्योग उत्पादन के उत्साहजनक रुझानों और डॉलर के कमजोर होने के कारण चांदी की कीमतों में और तेजी हो सकती है. इंडस्‍ट्रीज और क्‍लीन एनर्जी की बढ़ती मांग की उम्मीद के साथ यह गति सकारात्मक बनी हुई है.

2025 में चांदी की कीमतों में पहले ही 100% की उछाल आ चुकी है. एक्सिस म्यूचुअल फंड की एक रिपोर्ट के अनुसार, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों के लगातार विस्तार से चांदी की मांग में तेजी आई है. निवेशकों द्वारा कमोडिटी में निवेश करने और अन्य धातुओं में मजबूत रुझान से चांदी को लाभ मिल रहा है, जिससे पूरे मार्केट में पॉजिटिविटी बनी हुई है.

भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी टैरिफ के आर्थिक नतीजों को लेकर चिंताएं, केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने- चांदी की भारी खरीद और ईटीएफ में महत्वपूर्ण निवेश के कारण इन कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल आई है.

सोने और चांदी को लेकर आगे क्‍या हो सकता है?

इतिहास में हमने देखा है कि लॉन्‍ग टर्म में सोने और चांदी ने हमेशा ऊपर की ओर तेजी दिखाई है और निवेशकों को अच्‍छे रिटर्न दिए हैं. ऐसे में लॉन्‍टर्म नजरिए के तौर पर निवेश सही फैसला हो सकता है. लेकिन अभी सोने और चांदी की कीमते रिकॉर्ड हाई पर हैं तो गिरावट का रिस्‍क हो सकता है.  भौतिक मांग में कमजोरी, संभावित ईटीएफ निकासी और मुनाफावसूली भी होने का खतरा ज्‍यादा है. ऐसे में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आ सकती है.

निवेशकों को क्‍या करना चाहिए

एक्‍सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप सोने और चांदी में निवेश की प्‍लानिंग कर रहे हैं, लेकिन कीमतें बढ़ने की वजह से इसे खरीद नहीं पा रहे हैं तो आपको थोड़ा-थोड़ा करके Gold और सिल्‍वर ईटीएफ में पैसा निवेश करना चाहिए. इससे कीमत में गिरावट के बाद भी शॉट टर्म में नुकसान का रिस्‍क भी कम हो जाएगा और गिरावट पर ज्‍यादा खरीदारी के बाद, जब तेजी आएगी तो ज्‍यादा लाभ होगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

बिहार जातिगत सर्वे में किसकी कितनी हिस्सेदारी?

October 3, 2023
PM Modi

लाइव- रोजगार मेला: पीएम मोदी ने दी युवाओं को बड़ी सौगात, 51 हजार नियुक्ति पत्र बांटे

November 30, 2023

ऑपरेशन सिंदूर : भारत के अकल्पनीय वार से दहला पाकिस्तान!

May 7, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना…
  • भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता
  • UP में कितने मंदिरों और तीर्थस्थलों का हुआ जीर्णोद्धार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.