Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

अडाणी समूह को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले श्रीलंकाई अधिकारी ने दिया इस्तीफा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 15, 2022
in विश्व
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कोलंबो ,14 जून । अडाणी ग्रुप को श्रीलंका में मिली एक पवन ऊर्जा परियोजना पर विवादित टिप्पणी करने वाले शीर्ष अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकारा ने सोमवार को कहा कि श्रीलंका के बिजली विभाग के मुखिया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। यह सब तब हुआ है जब सिर्फ एक दिन पहले ही उस अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति राजपक्षे ने प्रधानमंत्री मोदी के कहने पर इस परियोजना को अडाणी ग्रुप को देने के लिए कहा था। दरअसल, श्रीलंका के बिजली विभाग के मुखिया एमएमसी फर्डिनेंडो ने दावा किया था कि अडानी ग्रुप को श्रीलंका में एक पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट मोदी के कहने पर राजपक्षे ने दिलाया था। उनका कहना था कि पिछले साल नवंबर में एक मीटिंग के बाद राजपक्षे ने उन्हें बुलाकर प्रोजेक्ट अडानी ग्रुप को देने के लिए कहा था। हालांकि इसके बाद फर्डिनेंडो ने अपना बयान वापस लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है।

इससे पहले अधिकारी के बयान के विवाद खड़ा हो गया था और अधिकारी अपने बयान से पलट गए। फर्डिनांडो अपने बयान से यह कहते हुए मुकर गए कि उन्होंने भावातिरेक में आकर यह बयान दिया था। इतना ही नहीं श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे को भी इस मामले में सफाई देना पड़ गया था। पहले उन्होंने ट्विटर पर इस बात को नकारा और फिर बाद में उनके ऑफिस की तरफ से भी खंडन जारी किया।

इन्हें भी पढ़े

india-us trade deal

भारत का संतुलन का नया फॉर्मूला; अमेरिका से सहयोग, BRICS-SCO से भी मजबूत रिश्ते

July 11, 2026
india-china

भारत ने बुन दी ऐसी गजब जाल, चीन की उलझ गई सबसे बड़ी चाल

July 11, 2026
india-pakistan

भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी?

July 9, 2026
crude oil

भारत में तेल वाली दिवाली, होर्मुज खुलने के बाद अब सऊदी अरब से आई खुशखबरी

July 8, 2026
Load More

मामले पर राजपक्षे ने ट्विटर पर लिखा था कि मन्नार के विंड पॉवर प्रोजेक्ट को लेकर किसी दबाव की बात से मैं इंकार करता हूं। इसके बाद उनके ऑफिस की तरफ से जारी के बयान में कहा गया कि इस प्रोजेक्ट को देने में किसी भी प्रकार दबाव की बात गलत है। साथ ही यह भी कहा गया कि राष्ट्रपति चेयरमैन फर्डिनांडो द्वारा कही गई बातों से कोई इत्तेफाक नहीं रखते हैं।

श्रीलंका में अडाणी ग्रुप और विपक्ष के आरोप
गौरतलब है कि बीते कुछ वर्षों में अडाणी ग्रुप श्रीलंका में तेजी से पांव पसार रहा है। पिछले साल उसने यहां पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कोलंबो बंदरगाह के पश्चिमी कंटेनर टर्मिनल को विकसित करने का कांट्रैक्ट 51 फीसदी हिस्सेदारी के साथ हासिल किया है। वहीं इस साल मार्च में इस ग्रुप ने दो रिन्यूवेबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स, एक मन्नार और दूसरा पूनेरिन में हासिल किया है। यह दोनों ही देश के उत्तरी क्षेत्र में स्थित हैं। उधर श्रीलंकाई विपक्ष राजपक्षे सरकार पर दोस्त मोदी का हित साधने और उन्हें देश में बैकडोर से एंट्री देने का आरोप लगाती रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
संसद के नज़दीक आत्मदाह

संसद के नज़दीक आत्मदाह की कोशिश करने वाले शख़्स पर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

December 26, 2024

हिंदी के लिए खुला विश्व-द्वार

June 17, 2022
जलवायु परिवर्तन

सीओपी27: दुनिया के नेताओं ने जलवायु परिवर्तन पर 2022 में क्या किया है

November 6, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • DRDO में पेड इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन
  • भारत का संतुलन का नया फॉर्मूला; अमेरिका से सहयोग, BRICS-SCO से भी मजबूत रिश्ते
  • मंडी रोड को नेशनल हाईवे बनाने की मांग, दिल्ली CM ने नितिन गडकरी को लिखी चिट्ठी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.