Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

अब तक के चुनावों में ‘सुपर फ्लॉप’ हुए राहुल गांधी को कांग्रेस ने दिया झटका?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 4, 2026
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
Rahul Gandhi
14
SHARES
466
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केरल, असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को असम के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता सौंपी गई है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, असम से संबंधित स्क्रीनिंग कमेटी में प्रियंका गांधी के साथ सप्तगिरि उलाका, इमरान मसूद और श्रीवेला प्रसाद को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में केरल के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी में सैयद नासिर हुसैन, नीरज डांगी और अभिषेक दत्त को शामिल किया गया है। जबकि छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को तमिलनाडु और पुडुचेरी से संबंधित स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। यशोमती ठाकुर, जीसी चंद्रशेखर और अनिल कुमार यादव को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

इन्हें भी पढ़े

toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
png gas

भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

March 29, 2026
Petrol-Diesel

ईरान युद्ध के बावजूद भारत में क्यों नहीं बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम?

March 29, 2026
railway station

रेलवे स्टेशनों में भीड़ से निपटने को नया मेगा प्लान, बनेंगे ‘हाई-टेक होल्डिंग एरिया’

March 29, 2026
Load More

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बी के हरिप्रसाद को पश्चिम बंगाल के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता सौंपी गई है। मोहम्मद जावेद, ममता देवी और बी पी सिंह को भी इस कमेटी में जगह दी गई है। स्क्रीनिंग कमेटी हर सीट पर टिकट के लिए दावेदारी करने वालों में से कुछ लोगों के नाम पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजती है, जहां उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगती है।

इन राज्यों में इस साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव संभावित है। 126 सदस्यीय असम विधानसभा के चुनाव इस साल मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है। पिछले महीने कांग्रेस, CPI(M), राइजर दल, असम जातीय परिषद (AJP), CPI, CPI(ML) लिबरेशन, जातीय दल-असोम (JDA) और कार्बी आंगलोंग स्थित ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (APHLC) ने एक कॉमन प्लेटफॉर्म से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए हाथ मिलाया था।

फिलहाल, 126 सदस्यों वाली असम विधानसभा में सत्ताधारी BJP की ताकत 64 है। जबकि उसके सहयोगी AGP के पास 9 विधायक, UPPL के पास सात और BPF के पास तीन सदस्य हैं। विपक्ष खेमे में कांग्रेस की 26 सीट है। जबकि AIUDF के पास 15 सदस्य और CPI(M) के पास एक विधायक है। वहीं, एक निर्दलीय विधायक भी है।

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को ऐसे समय में बड़ी जिम्मेदारी दी है जब पार्टी के कुछ नेता उनको संभावित प्रधानमंत्री चेहरा बनाने की मांग कर रहे हैं। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद और पार्टी के सीनियर नेता इमरान मसूद ने हाल ही में यह मांग की थी।

इमरान मसूद ने पिछले महीने कहा था कि अगर प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री बनती हैं, तो वह अपनी दादी और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तरह ही कड़ा रुख अपनाएंगी। वह बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर प्रियंका गांधी की टिप्पणियों का बचाव कर रहे थे।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Municipal Commissioner

नगर आयुक्त के आदेश पर नगर निगम मथुरा वृंदावन में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान!

April 28, 2025
'Krantitirtha' series program

दिल्ली: गुमनाम नायकों की याद में केंद्र सरकार ने शुरू की ‘क्रांतितीर्थ’ श्रंखला कार्यक्रम

March 29, 2023
Rahul Gandhi's

राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ से ‘तू-तड़ाक’ तक टिप्पणी पर विश्लेषण!

August 29, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.