नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र के कार्ड कई बदलाव किए है। पुराने कार्ड के मुकाबले नवीन कार्ड में कई खासियत की गई है, जिसमें वोटर आइडी कार्ड में पहली बार भारत का नक्शा बनाया गया है। मतदाता के फोटो डबल व एपिक नंबर भी दो स्थानों पर अंकित किए है।
जिले में नए मतदाता कार्ड पहुंच चुके है। नवीन मतदाता कार्ड पर क्यूआर कोड है। इस क्यूआर कोड स्कैन करते ही मतदाता की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। मतदाताओं को इस बार डाक के साथ ही बीएलओ घर-घर पहुंचकर वोटर आइडी कार्ड रिसीव कराने का कार्य करेंगे।
जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2025 में जिले में नौ लाख 75 हजार 697 मतदाता थे, जिनमें पांच लाख 27 हजार 695 पुरुष व चार लाख 47 हजार 929 महिला मतदाता और 73 थर्ड जेंडर थे।
छह जनवरी को अनंतिम सूची के प्रकाशन के बाद अब आठ लाख 12 हजार 239 मतदाता हो गए हैं। इसमें चार लाख 50 हजार 98 पुरुष, जबकि तीन लाख 52 हजार 86 महिला शामिल है,जबकि थर्ड जेंडर 55 हैं। एक लाख 63 हजार 458 मतदाता अनुपस्थित पाए गए हैं।
इनमें मृतक, शिफ्टिंग, डबल व अन्य मतदाता शामिल हैं। जिन्हें नोटिस भेजते हुए सुनवाई की जा रही है। नए मतदाताओं के फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाया जा रहा है। हर माह लोग डुप्लीकेट वोटर कार्ड के लिए मतदाता पंजीकरण केंद्र में आवेदन करते हैं।
वोटर आइडी कार्ड में ऐसे किए बदलाव
निर्वाचन आयोग ने कार्ड के डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसके तहत अब मतदाता की डबल फोटो होगी। इसमें पहली फोटो का पासपोर्ट साइज की होगा, जबकि दूसरी फोटो कुछ छोटी होगी। इसमें नीचे भारत का नक्शा होगा।
आयोग के चिन्ह के नीचे एपिक नंबर अंकित है। कार्ड के पीछे के साइड एपिक नंबर व क्यूआर कोड दिया गया है साथ ही विधानसभा क्षेत्र का नाम भी अंकित होगा। पहले वोटर कार्ड में नाम, पता, आयु, विधानसभा क्षेत्र का नाम व हस्ताक्षर होते थे।
युवा मतदाताओं को आज देंगे कार्ड
राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) का आयोजन आरके पीजी कालेज में होगा। यहां से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। कार्यक्रम में युवा मतदाताओं को नए वोटर कार्ड का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही बूथों पर भी कार्यक्रम होगा। इसमें मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी।







