Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

ट्रंप को भारत देगा ऐसा जवाब कि टैरिफ के सारे खेल हो जाएंगे फेल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 26, 2026
in विश्व, व्यापार
A A
india-eu trade
15
SHARES
514
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप जहां एक ओर अपने टैरिफ अटैक (Trump Tariff Attack) का सिलसिला जारी रखे हुए हैं और लगातार नई धमकियां देते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर भारत अलग ही खेल कर रहा है. जी हां, टैरिफ टेंशन के बीच भारत, यूरोपीय यूनियन के साथ सबसे बड़ी डील (India-EU Trade Deal) करने वाला है और इसका ऐलान कल यानी 27 जनवरी को किया जा सकता है.

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen) भी दिल्ली यात्रा पर हैं. रिपोर्ट्स में मामले से जुड़े अधिकारी रह रहे हैं कि India-EU FTA में 90% से ज्यादा व्यापारिक वस्तुओं पर शुल्क हटाने का टारगेट सेट किया गया है, वहीं उर्सुला वॉन ने इस समझौते को ‘Mother Of All Deals’ बताया है. आइए समझते हैं इस डील से कैसे भारत को फायदा होने वाला है?

इन्हें भी पढ़े

India will not be able to go to Iran

ईरान नहीं जा पाएगा भारत में जुटाया गया चंदा! जानिए क्यों?

April 2, 2026
ATM card

अब अलर्ट रहें ATM यूजर्स, वरना भारी पड़ेगा हर ट्रांजैक्शन

April 2, 2026
Himalaya

हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी

April 1, 2026
nato

अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

April 1, 2026
Load More

‘2 अरब लोगों का बाजार बनेगा’

EU की चेयरमैन उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने दिल्ली यात्रा के दौरान भारत के साथ इस एफटीए (Free Trade Agreement) को लेकर खासी उत्साहित नजर आई हैं. उन्होंने दिल्ली पहुंचने के बाद अपना पहला संदेश शेयर करते हुए कहा कि India-EU संघर्ष, संरक्षणवाद और राजनीतिक अस्थिरता से ग्रस्त टूटी हुई दुनिया को ठीक करने में मदद कर सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो 27 जनवरी को इस डील का ऐलान किया जा सकता है.

EU के साथ एफटीए से भारत को ये फायदा

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) ने भारत-ईयू ट्रेड डील को लेकर रविवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस एफटीए की घोषणा 27 जनवरी को होने की उम्मीद है. इससे घरेलू उद्योग को लागत कम करने में मदद मिलने और व्यापार का विस्तार करने में मदद मिल सकती है.

जीटीआरआई के फाउंडर अजय श्रीवास्तव का कहना है कि मुक्त व्यापार समझौते के तहत टैरिफ में कटौती (Tariff Cut) से मुख्य रूप से इनपुट लागत में कमी आएगी, व्यापार की मात्रा बढ़ेगी, जिनसे दोनों पक्षों के उत्पादकों और उपभोक्ताओं को फायदा होगा. इस मामले से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, India-EU FTA से 90% से ज्यादा सामानों पर टैरिफ कट या इसे हटाया जा सकता है और इससे खासतौर पर कपड़े, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स और आईटी सर्विसेज समेत अन्य सेक्टर्स को बड़ा लाभ होगा.

उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इसे अब तक की सबसे बड़ी डील बताते हुए कहा है कि यह ऐसा समझौता होगा जो 2 अरब लोगों का बाजार बनाएगा, जो वैश्विक जीडीपी (Global GDP) का लगभग एक चौथाई हिस्सा होगा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट के जरिए भारत आने की खुशी जाहिर की.

136 अरब डॉलर का है कारोबार

FY2025 के ट्रेड डाटा को देखें, तो भारत और यूरोपीय संघ के बीच  व्यापार 136.53 अरब डॉलर से अधिक का रहा. अगर आयात की बात करें, तो यूरोपीय संघ से भारत का माल आयात 60.7 अरब डॉलर रहा. इनमें हाई कैटेगरी मशीनरी 13 अरब डॉलर के साथ इंपोर्ट लिस्ट में सबसे ऊपर रही.

इलेक्ट्रॉनिक्स आयात का 9.4 अरब डॉलर रहा, जिसमें मोबाइल फोन के पुर्जे (3.7 अरब डॉलर) और सर्किट (890.5 मिलियन डॉलर) के मंगाए गए. इसके अलावा भारत ने 6.3 अरब डॉलर मूल्य के विमान, 3.8 अरब डॉलर मूल्य के मेडिकल उपकरण और साइंटिफिक उपकरणों का आयात किया, जबकि 1.4 अरब डॉलर मूल्य की खास दवाएं भी मगाईं.

भारत का EU को इतना एक्सपोर्ट

आयात के बाद अब नजर डालें, वित्त वर्ष 2025 में यूरोपीय संघ को भारत के निर्यात के बारे में, तो इसका मूल्य 75.9 अरब डॉलर रहा. इसमें मुख्य रूप से श्रम-प्रधान क्षेत्रों का बड़ा योगदान रहा. लिस्ट में हालांकि, रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट 15 अरब डॉलर के निर्यात के साथ टॉप पर रहे. इनमें डीजल का निर्यात 9.3 अरब डॉलर और एटीएफ का निर्यात 5.4 अरब डॉलर का था.  इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 11.3 अरब डॉलर का रहा, जिसमें 4.3 अरब डॉलर मूल्य के स्मार्टफोन शामिल थे.

कपड़ों का भारत से निर्यात मूल्य 4.5 अरब डॉलर था. वहीं अन्य प्रमुख निर्यात कैटेगरी में 50 लाख डॉलर की मशीनरी और कंप्यूटर,51 लाख डॉलर के जैविक रसायन, 49 लाख डॉलर मूल्य का लोहा और इस्पात और 30 लाख डॉलर की वैल्यू के फार्मा प्रोडक्ट्स शामिल थे. यूरोपीय संघ को जेम्स एंड ज्वेलरी का निर्यात 2.5 अरब डॉलर रहा, जिसमें मुख्य रूप से 1.6 अरब डॉलर मूल्य के कटे और पॉलिश किए गए हीरे शामिल थे. ऑटोमोबाइल निर्यात 2.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया.

भारत के हाथ होगा 27 देशों का बाजार

भारत के लिए यूरोपीय यूनियन के साथ ये व्यापार समझौता इसलिए भी अहम है, क्योंकि इसका संभावित दायरा बहुत व्यापक है. ब्रसेल्स के लिए, भारत उसकी चीन पर निर्भरता कम करने और रणनीतिक रूप से सहयोगी माने जाने वाले देशों के साथ संबंध मजबूत करने में एक बड़े पार्टनर के रूप में उभरा है. इस डील से भारत के लिए यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों वाले बाजार तक अधिक पहुंच बनेगा और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Arvind Kejriwal

क्या ED के समन से डर गए केजरीवाल?

November 3, 2023
UP Board

पत्रकार के पुत्र ने लहराया परचम

April 27, 2025
manohar lal dhakad viral mms videos

बीजेपी नेताओं के विवादों का सिलसिला, एक्सप्रेसवे से लेकर सड़कों तक, नैतिकता पर सवाल !

May 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.