Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ़ घटाकर 18 फ़ीसदी किया, ट्रंप के दावों से गहराए संदेह, क्या भारत इतना कर पाएगा ?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 3, 2026
in विशेष, विश्व, व्यापार
A A
india-us trade deal
8
SHARES
258
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली(विशेष डेस्क)।अमेरिका ने भारत पर लगने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर दिया है, जिसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ट्रुथ सोशल पर की। यह फैसला पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद हुआ। ट्रंप ने दावा किया कि यह एक व्यापक ट्रेड डील का हिस्सा है, लेकिन पीएम मोदी के बयान में सिर्फ टैरिफ कटौती का जिक्र है। इससे ट्रंप के दावों पर संदेह गहरा गया है। आइए इस मुद्दे को विस्तृत रूप में एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा से समझते हैं।

ट्रंप ने क्या किए दावे !

इन्हें भी पढ़े

America prepares to attack China

डोनाल्ड ट्रंप का चीन पर बड़ा ‘वार’, कई कंपनियों पर लगाए नए प्रतिबंध?

May 9, 2026
Petrol-Diesel

क्या 15 मई से पहले बढ़ने जा रही हैं पेट्रोल और डीजल की कीमतें?

May 9, 2026
gold reserves

विदेशों से आखिर क्यों भारी मात्रा में सोना वापस ला रहा भारत?

May 8, 2026
Strait of Hormuz

तेल का गला घोंट सकता है होर्मुज संकट, दुनिया की धड़कन पर मंडराया खतरा

May 7, 2026
Load More

ट्रंप ने कहा कि “अमेरिका भारत से आयातित सामानों पर रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर रहा है। (पहले रूस से तेल खरीद के कारण अतिरिक्त 25% पेनल्टी लगने से कुल 50% तक पहुंच गया था।) भारत रूस से तेल खरीद बंद करेगा और अमेरिका (या वेनेजुएला) से ज्यादा तेल खरीदेगा, ताकि यूक्रेन युद्ध खत्म करने में मदद मिले।

भारत अमेरिकी सामानों पर टैरिफ और नॉन-टैरिफ बैरियर्स को शून्य करेगा। भारत “बाय अमेरिकन” नीति के तहत ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, कृषि, कोयला आदि में 500 अरब डॉलर से ज्यादा के अमेरिकी उत्पाद खरीदेगा। यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू है और मोदी के अनुरोध पर दोस्ती के आधार पर हुआ।

पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि ट्रंप से बात करके खुशी हुई और मेड इन इंडिया उत्पादों पर अब 18% टैरिफ लगेगा, इसके लिए शुक्रिया। लेकिन मोदी ने ट्रेड डील, रूस से तेल बंद करने, शून्य टैरिफ या 500 अरब डॉलर खरीद का कोई जिक्र नहीं किया। भारतीय विदेश मंत्रालय या सरकार की ओर से कोई विस्तृत बयान नहीं आया है।

Wonderful to speak with my dear friend President Trump today. Delighted that Made in India products will now have a reduced tariff of 18%. Big thanks to President Trump on behalf of the 1.4 billion people of India for this wonderful announcement.

When two large economies and the…

— Narendra Modi (@narendramodi) February 2, 2026

बयानों में फर्क और संदेह के कारण

ट्रंप ने व्यापक डील का दावा किया, लेकिन मोदी के बयान में सिर्फ टैरिफ कटौती है। इससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारत ने ट्रंप के बताए सभी वादे माने हैं ? विशेषज्ञ के तौर पर प्रकाश मेहरा का कहना है कि “रूस से तेल पूरी तरह बंद करना मुश्किल है, क्योंकि भारत 2022 से रूस का सबसे बड़ा खरीदार है और हाल में आयात कम हुआ है लेकिन बंद नहीं। 500 अरब डॉलर की खरीद असंभव लगती है – 2024 में भारत ने अमेरिका से सिर्फ 41.5 अरब डॉलर सामान खरीदा था। इतनी बड़ी वृद्धि (500%+) व्यावहारिक नहीं।

शून्य टैरिफ भी संदिग्ध है, क्योंकि भारत कृषि जैसे संवेदनशील क्षेत्रों पर सतर्क रहता है। कोई लिखित समझौता या आधिकारिक दस्तावेज नहीं है, इसलिए ट्रंप का ऐलान राजनीतिक दिखावा हो सकता है।”

विपक्ष ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ट्रंप की पोस्ट शेयर कर सवाल उठाया कि “क्या भारत रूस से तेल बंद करेगा, अमेरिकी निर्यात पर शून्य टैरिफ देगा और 500 अरब डॉलर आयात करेगा ? इससे भारत की रणनीतिक स्वायत्तता खत्म हो गई ?

NO PURCHASE OF OIL FROM RUSSIA

NO TARRIF’s ON AMERICAN IMPORTS

AMERICAN TARRIF’S ON INDIAN EXPORTS -18%

INDIA WILL BUY USD 500 BILLION WORTH OF ENERGY, TECHNOLOGY, AGRICULTURE & COAL

WHAT THE HELL JUST HAPPEN TO INDIA’s STRATEGIC AUTONOMY ? pic.twitter.com/NVSWbM6h2a

— Manish Tewari (@ManishTewari) February 3, 2026

कांग्रेस ने कहा कि “ट्रंप का दबाव साफ दिखता है और मोदी “झुक” गए लगते हैं।

Not Make in India, But Sell India pic.twitter.com/ZJvIWlAOtR

— Congress (@INCIndia) February 3, 2026

रुपए और बाजार पर असर

टैरिफ कटौती की खबर से बाजार में तेजी आई। रुपया मजबूत हुआ – सोमवार के 91.51 से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 90.30-90.40 तक पहुंचा (1%+ मजबूती)। शेयर बाजार (निफ्टी) 3-5% तक उछला। विशेषज्ञों का कहना है कि यह अनिश्चितता हटने से निवेशक भरोसा बढ़ेगा, एक्सपोर्ट बढ़ेगा और FII इनफ्लो हो सकता है। हालांकि, असली फायदा डिटेल्स पर निर्भर करेगा।

यह खबर अभी विकसित हो रही है। कोई आधिकारिक संयुक्त बयान या डिटेल्ड एग्रीमेंट नहीं आया है, इसलिए संदेह बने हुए हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार संबंध मजबूत होने की उम्मीद है, लेकिन भारत की तरफ से स्पष्टता जरूरी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
गोचर जमीन

गोचर जमीनों पर चारे की जगह उगी रंग-बिरंगी बिल्डिंगे, जिम्मेदार मौन…?

July 19, 2025
Pakistan

बदहाल पाकिस्तान को कैसे मिल जाते हैं करोड़ों डॉलर के एयरक्राफ्ट, सबमरीन और हथियार?

May 16, 2024
Emmanuel Macron’s pension gambit sparks revolt

फ्रांस में पेंशन सुधार बिल पर राष्ट्रपति मैक्रों की बढ़ी मुश्किलें!

March 25, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • प्रभास की Kalki 2 के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार!
  • अमित शाह का राहुल और I.N.D.I.A गठबंधन पर हमला, पूछा- क्या हर जगह हुई वोट चोरी?
  • सुपर अल-नीनो को लेकर IMD का अलर्ट जारी, देशभर में पड़ेगी भीषण गर्मी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.