Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

प्रदेश में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से कोविड महामारी पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है : मुख्यमंत्री

विभिन्न राज्यों में कोविड संक्रमण के नए केस में बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत सतर्कता और सावधानी बरतना आवश्यक

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 16, 2022
in राज्य
A A
Yogi Adityanath
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

राज्य में गत दिवस तक 33 करोड़ 40 लाख 79 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगायी गयीं, 11 करोड़ 58 लाख 23 हजार 797 कोविड टेस्ट सम्पन्न
लखनऊ ,15 जून (आरएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से कोविड महामारी पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में कोविड संक्रमण के नए केस में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इसके दृष्टिगत सतर्कता और सावधानी बरतना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर टीम-9 की बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देशित किया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज दिए जाने में तेजी लायी जाए। बूस्टर डोज के महत्व और बूस्टर टीकाकरण केन्द्रों के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि 12 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को दूसरी डोज देने में तेजी लायी जाए। साथ ही, बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जाए।

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 318 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 178 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1645 है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 86 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 11 करोड़ 58 लाख 23 हजार 797 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

भागने की जगह नहीं मिलेगी…कहने वाले मौलवी पर लगेगा राष्ट्रद्रोह? एक्शन मोड में CM धामी

August 30, 2026

खाकर विरोध करो, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बोल आए मंत्री, अब घिर गए

August 28, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा

August 27, 2026
rishikesh karnprayag rail project

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2028 तक ब्यासी सेक्शन में दौड़ेंगी ट्रेनें

August 27, 2026
Load More

बैठक में यह जानकारी भी दी गयी कि राज्य में गत दिवस तक 33 करोड़ 40 लाख 79 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 13 करोड़ 97 लाख 42 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार 94.79 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। इसी आयु वर्ग में 15 करोड़ 33 लाख 43 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कोविड टेस्टिंग और टीकाकरण में देश में शीर्ष स्थान पर है।

विगत दिवस तक 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 98.72 प्रतिशत किशोर कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज व 82.57 प्रतिशत किशोर टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर चुके हैं। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 92.54 प्रतिशत बच्चों ने टीके की पहली खुराक व 52.12 प्रतिशत बच्चों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर ली है। 33 लाख 43 हजार से अधिक प्रिकॉशन डोज प्रदान की जा चुकी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के बेड़े में और बढ़ोतरी की आवश्यकता है। सभी मोबाइल मेडिकल वैन क्रियाशील रहें। इनका रिस्पांस टाइम न्यूनतम रखे जाने के लिए तकनीकी सहयोग लिया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में ट्रॉमा सेंटर की सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाए। लखनऊ स्थित डॉ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और गोरखपुर के बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज की ट्रॉमा क्षमता को बढ़ाया जाए। नव स्थापित मेडिकल कॉलेजों में ट्रॉमा सुविधाओं को बेहतर रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुदृढ़ स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए आई0आई0टी0 कानपुर ने एक मॉडल तैयार किया है। इसका अध्ययन करते हुए कार्य योजना प्रस्तुत की जाए। उन्होंने 9,000 से अधिक ए0एन0एम0 की नियुक्ति की जारी प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। यह राज्य सरकार के प्रथम 100 दिवस की कार्ययोजना में सम्मिलित है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि चयन प्रक्रिया में शुचिता और पारदर्शिता बनी रहे। योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर यथाशीघ्र उन्हें नियुक्ति दी जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यू0पी0 बोर्ड की हाई स्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा होगी। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम समय से जारी कर दिया जाए। इसकी पूर्व सूचना अभिभावकों/परीक्षार्थियों को जरूर दी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित संरक्षण को सुनिश्चित करते हुए गेहूं खरीद की प्रक्रिया को आगामी 30 जून तक जारी रखा जाए। क्रय अवधि बढ़ाने का आदेश तत्काल प्रभावी किया जाए। आगामी दिनों में बारिश/मॉनसून की संभावना को देखते हुए खरीदे जा रहे गेहूं के सुरक्षित भण्डारण के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हर साल अनेक लोगों की असमय मृत्यु होती है। समय से लोगों को अलर्ट किया जा सके, इसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ समन्वय करते हुए सूचना तंत्र शीघ्र एक्टिव किया जाए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
radha rani barsana

राधा रानी की जन्मस्थली के विकास के लिए योगी सरकार ने मंजूर किए 206 करोड़ की राशि

April 15, 2025
parshuram jayanti

परशुराम जन्मोत्सव पर ‘राष्ट्र निर्माण’ को लेकर होगी भव्य कार्यशाला

April 27, 2025
PM Modi 1011

काशी संकल्प की सिद्धि तय…मोदी की तीसरी विजय?

May 14, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 4 या 5 सितंबर, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
  • Post Office में एक बार लगाना होगा पैसा, फिर ब्याज से ही छाप लेंगे ₹600000
  • देश का युवावर्ग ही भारत को एक बार पुनः बनाएगा विश्व गुरु

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.