Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

चीन को दबाने के लिए अमेरिका को चाहिए भारत का साथ?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 13, 2026
in विश्व, व्यापार
A A
13
SHARES
425
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अमेरिका ने चीन के बढ़ते दबदबे को देखते हुए भारत को मजबूत रक्षा साझीदार बताया है। अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष दिए एक बयान में ब्यूरो ऑफ साउथ एंड सेंट्रल एशियन अफेयर्स में असिस्टेंट सेक्रेटरी एस पॉल कपूर ने भारत को बेहद अहम बताया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की दक्षिण एशिया पॉलिसी के बारे में 11 फरवरी को कांग्रेस के समक्ष ये बातें कही हैं।
‘साउथ एशिया: यूएस फॉरेन पॉलिसी इन द रीजन’ विषय पर एक सब कमेटी के समक्ष बोलते हुए कपूर ने क्षेत्र में अमेरिका की प्राथमिकताओं पर बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका का फोकस दक्षिण एशियाई देशों के साथ व्यापार को बढ़ावा देना है। साथ ही रक्षा सहयोग और टार्गेटेड निवेश को बढ़ाना भी है।

10 वर्षीय रक्षा सहयोग फ्रेमवर्क पर हुई बात
एनर्जी के अलावा कपूर ने जोर देकर रक्षा सहयोग को बढ़ाए जाने पर भी बात की, जो रिश्तों की मजबूती को बढ़ाने वाला एक और स्तंभ है। कपूर ने हाल ही में अमेरिका-भारत ट्रेड डील और वॉशिंगटन-नई दिल्ली के बीच 10 वर्षीय रक्षा फ्रेमवर्क का हवाला देते हुए किा कहा कि ये दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को और गहरा करेंगे।

इन्हें भी पढ़े

Robert E. Hall and Michael Woodford

Nobel Prize : रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला 2026 इकोनॉमिक्स नोबेल पुरस्कार

October 12, 2026
trump-putin

पुतिन को लेकर नरम पड़े ट्रंप के तेवर, जेलेंस्की पर भड़के

October 11, 2026
jio vs starlink

एलन मस्क-मुकेश अंबानी के बीच क्या है विवाद, भारत में स्टारलिंक से किसका फायदा?

October 11, 2026
Russian President Vladimir Putin

आर्कटिक की पिघलती बर्फ से मालामाल होगा रूस या घर पर दस्तक देगा सबसे बड़ा दुश्‍मन?

October 10, 2026
Load More

भारत को अमेरिकी हथियार प्रणाली ‘पाइपलाइन में’
कपूर ने कहा कि भारत को अमेरिकी हथियार प्रणाली दिए जाने की बात है, जिसकी बिक्री अभी ‘पाइपलाइन में’ है। यह भारत को अपनी संप्रभुता की रक्षा करने के साथ-साथ अमेरिकी विनिर्माण वाली नौकरियों में मददगार साबित होगी।

चीन को दूर रखने के लिए आत्मनिर्भर भारत जरूरी
कपूर ने बताया कि ऐसी रक्षा डील केवल लेन-देन से जुड़ी नहीं होती हैं, बल्कि ये रणनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा-एक सक्षम और आत्मनिर्भर भारत चीन को हिंद-प्रशांत क्षेत्र से दूर बनाए रखने में मददगार होगा।

भारत अमेरिका का वाइटल स्ट्रैटेजिक पार्टनर
वहीं, हाउस फॉरेन अफेयर्स साउथ और सेंट्रल एशिया सबकमेटी के चेयरमैन बिल हुईजेंगा के अनुसार, भारत एक वाइटल स्ट्रैटेजिक पार्टनर है। मीटिंग की शुरुआत उन्होंने ऐसे की-भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यह मजबूत रणनीतिक पार्टनर बना हुआ है।

क्या है अमेरिका-भारत रक्षा फ्रेमवर्क

अक्टूबर, 2025 में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को लेकर एक बड़ा फ्रेमवर्क तैयार किया गया था। भारत और अमेरिका ने तब मजबूत रक्षा सहयोग के लिए ‘फ्रेमवर्क फॉर द यूएस-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप’ दस्तखत किए थे।

मलेशिया के कुआलालंपुर में 12वीं ASEAN रक्षा मंत्रियों की बैठक से इतर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीटर हेजेसेथ के साथ एक रचनात्मक बैठक की थी। उस वक्त हेजेसेथ ने अमेरिकी रक्षा सहयोग के लिए भारत को एक प्राथमिक देश बताया है, ताकि मुक्त और खुला हिंद-प्रशांत बनाया जा सके।

पाकिस्तान पर अमेरिका ने कह दी ये बड़ी बात
हालांकि, भारत-अमेरिका रिश्तों पर ऐसी बातें करने वाले कपूर ने पाकिस्तान को भी क्षेत्र में दूसरा महत्वपूर्ण पार्टनर बताया है। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल मिनरल रिसोर्सेज और आतंकवाद रोधी सहयोग पर काम चल रहा है।

इससे पाकिस्तान को अपने अंदरूनी खतरों और पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों से निपटने में भी मदद मिलेगी, जो दूसरे देशों के लिए खतरा हैं। अमेरिका ने एक तरह से पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों के फलने-फूलने की बात पर मुहर लगा दी। भारत भी अंतरराष्ट्रीय मंचों से पाकिस्तान में आतंकी समूहों के पलने की बात उठा चुका है।

पाकिस्तान ने कहा था-हमारा यूज टॉयलेट पेपर जैसा
हाल ही में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में दावा किया है कि अमेरिका ने हमारा इस्तेमाल टॉयलेट पेपर की तरह किया है।

ख्वाजा आसिफ ने बताया कि पाकिस्तान ने अपनी नीतियां सुपरपावर अमेरिका को खुश करने के लिए बदलीं और उसने पाक का इस्तेमाल किसी टॉयलेट पेपर की तरह किया। ख्वाजा आसिफ ने इसके लिए पड़ोसी देश अफगानिस्तान का हवाला दिया, जहां कई सालों तक अमेरिका और रूस ने वर्चस्व कायम रखने की लड़ाई लड़ी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

अबकी बार 400 पार, झारखंड में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

March 1, 2024

आजादी के अमृतकाल का कलंक प्रवेश शुक्ला, अब डिलीट बटन क्यों दबा रहे भाजपा नेता?

July 5, 2023
cm yogi

एआई और डेटा एनालिटिक्स का बढ़ाएं उपयोग, कर संग्रह व्यवस्था को मिलेगी मजबूती : सीएम योगी

May 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना
  • जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने तय किए तीन नए स्थान
  • बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.