Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

उत्तराखंड के इस शहर में ट्रैफिक चलाएगा AI, जाम से मिलेगा छुटकारा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 18, 2026
in राज्य
A A
AI traffic
12
SHARES
414
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हल्द्वानी। महानगरों की तरह हल्द्वानी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 72 करोड़ की लागत से एआइ आधारित इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाना है। इसके टेंडर में शासन से तकनीकी बिड की स्वीकृति मिल चुकी है। लेकिन फाइनेंशियल बिड की स्वीकृति नहीं मिलने से हल्द्वानी की सड़कों में हर दिन जाम की समस्या पैदा हो जाती है। इसके चलते कुमाऊं के प्रवेश द्वार में पर्यटकों से लेकर स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

एशियन डेवलेपमेंट बैंक की ओर से हल्द्वानी में इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) लगाया जाना है। सरकार का दावा है कि इसके लगने से हल्द्वानी में काफी हद तक ट्रैफिक मैनेज हो सकता है। हल्द्वानी के 13 चौराहे व तिराहों पर 1.20 करोड़ से लगी ट्रैफिक लाइट धूल फांक रही है। आइटीएमएस के स्थापित होने पर इन ट्रैफिक लाइटों को भी शुरू कर दिया जाएगा। इसमें एडेप्टिव कंट्रोल सिस्टम से ट्रैफिक सिग्नल स्वत ट्रैफिक के घनत्व के अनुसार नियंत्रित होंगे।

इन्हें भी पढ़े

CBSE

विशेष विश्लेषण : CBSE का नया मूल्यांकन सिस्टम विवादों में, क्या लाखों छात्रों के भविष्य से हुआ बड़ा प्रयोग?

May 30, 2026
BJP

UP बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी, शीर्ष स्तर पर 50% फेरबदल

May 29, 2026
Siddaramaiah DK Shivakumar

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई, क्या सिद्धारमैया की बराबरी कर पाएंगे डीके शिवकुमार?

May 28, 2026
महिला सम्मान योजना

महिलाओं की लगी लॉटरी! 1 जून से खाते में आएंगे ₹3,000 महीना

May 28, 2026
Load More

रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन कैमरे से ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वाले वाहनों की पहचान हो सकेगी। एएनपीआर कैमरे से नियम तोड़ने वालों व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखकर ई-चालान किए जाएंगे। स्पीड डिटेक्शन रडार सिस्टम से ओवर स्पीडिंग वाहनों की पहचान की जाएगी। वहीं वेरीएबल मैसेज साइन बोर्ड से ट्रैफिक, मौसम व सड़क की स्थिति की रियल टाइम जानकारी राहगीरों को मिलेगी। वहीं शहर भर में 225 सीसीटीवी सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं पैसेंजर इंफार्मेशन सिस्टम से यात्रियों को परिवहन संबंधी सूचनाएं सटीक और समय से मिल सकेंगी। इन सबको मानिटर करने के लिए हाईटेक कंट्रोल रूम की भी स्थापना की जाएगी।

इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम में यह डिवाइस भी लगेंगे

  • डिवाइस – संख्या
  • रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन कैमरा – 91
  • एएनपीआर कैमरा – 91
  • रडार सिस्टम फार स्पीड डिटेक्शन – 10
  • पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम (आइपी स्पीकर) – 52
  • वैरिएबल मैसेज साइन बोर्ड – 50
  • इमरजेंसी पैनिक बटन – 25
  • पैदल यात्री बटन – 174
  • काउंटडाउन टाइमर – 174
  • मौसम पूर्वानुमान बोर्ड – 03
  • पैसेंजर इंफार्मेशन सिस्टम(बस स्टाप) – 50
  • पैसेंजर इंफार्मेशन सिस्टम(बस) – 50

यहां चलेंगी ट्रैफिक लाइटें

बरेली रोड पर हल्द्वानी बाईपास, तीनपान, मंडी गेट व बाईपास, गांधी स्कूल, मंगलपड़ाव, सिंधी चौराहा, कालूसिद्ध मंदिर, स्टेडियम रोड, कोतवाली तिराहा, बरसाती नाला जंक्शन, तिकोनिया, हाइडिल गेट, कालटैक्स, नरीमन चौराहा, कालाढूंगी रोड पर अर्बन बैंक जंक्शन, जेल रोड चौराहा, नवाबी रोड, मुखानी, पीलीकोठी तिराहा, लालडांठ, सेंट्रल अस्पताल के पास, कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल आदि में लगेंगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
छत्रपति शिवाजी महाराज

छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक राष्ट्रीय समिति एक अत्याधुनिक संग्रहालय

May 7, 2025
महाकाल लोक का लोकार्पण

महाकाल लोक का लोकार्पण

October 11, 2022
महंगाई

महंगाई कभी आफ़त तो कहीं राहत

November 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सस्ते में खरीदा…महंगे में बेचा! डॉलर गेम से RBI ने कमाए लाखों करोड़
  • आखिर इतनी कम बारिश में कैसे साफ हो गई दिल्ली की हवा?
  • अब TV पर हर घंटे सिर्फ 12 मिनट विज्ञापन, दिल्ली HC ने नियम रखा बरकरार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.