Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

नाम बदल की दास्तां

पहल टाइम्स डेस्क

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 16, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

टर्की की सरकार ने अपने देश का ही नाम बदल दिया है। अपने देश में ये कहानी कुछ जानी-पहचानी मालूम पड़ेगी। लोगों को संभवत: यह महसूस होगा कि यहां जो हो रहा है, उस मामले में भारत अकेला नहीं है।

टर्की के राष्ट्रपति रजिब तैयिब आर्दोआन ने देश का इस्लामीकरण अपने लिए जो जन समर्थन बनाया, वह अब दो दशक से अधिक समय से अटूट बना हुआ है। इस दौरान उनकी एक खास शैली देखने को मिली है। जब कभी देश किसी संकट में फंसता है, वे धर्म और परंपरा का ऐसा मुद्दा उछाल देते हैं, जो उनके समर्थकों को रोजमर्रा की समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए काफी होता है। अब शायद संकट सबसे गंभीर है, तो उन्होंने देश का ही नाम बदल दिया। तो टर्की को अब तुर्किये नाम से जाना जाएगा। संयुक्त राष्ट्र के नाम परिवर्तन पर औपचारिक मुहर लगाने के बाद इस देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसी नाम से पुकारे जाने का रास्ता पिछले हफ्ते खुल गया। संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी के बाद तुर्किये के विदेश मंत्री मेयलुत कावुसोगलू ने कहा कि ‘इस परिवर्तन से हमारे देश का ब्रांड वैल्यू बढ़ेगा।’

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

उधर राष्ट्रपति एर्दोआन ने कहा कि नए नाम से तुर्किये राष्ट्र की संस्कृति, सभ्यता, और उसूलों की बेहतर ढंग से अभिव्यक्ति होगी। बहरहाल, तुर्किये की राजनीति पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों की राय है कि यह मजहबी राष्ट्रवादी मतदाताओं को लुभाने की एर्दोआन की एक और कोशिश है। अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए नाम बदलने के समय को महत्त्वपूर्ण समझा गया है। नाम बदलने का एलान पिछले दिसंबर में उस समय हुआ, जब एर्दोआन जनमत सर्वेक्षणों में पिछड़े हुए थे। देश अभी 20 साल के सबसे गहरे आर्थिक संकट में है। जब संकट का समय हो, तो उस समय लोकलुभावन मुद्दों को उछाल देना राष्ट्रपति एर्दोआन की महारत रही है। इस समय देश में महंगाई दर 70 फीसदी से भी ऊपर है। इस कारण लोग सडक़ों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैँ। तो एर्ओदान को उम्मीद होगी कि नए नाम को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलने से तुर्किये की जनता का ध्यान ठोस मुद्दों से हटेगा। उनका यह दावा मजबूत होगा कि वे एक मजबूत और परंगरागत पहचान वाले देश के निर्माण में जुटे हुए हैँ। वैसे अपने देश यानी भारत में ये कहानी बहुत से लोगों को काफी कुछ जानी-पहचानी मालूम पड़ेगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
retail prices

बढ़ती खुदरा कीमतों पर लगाम की कवायद, नोएडा में ₹35 किलो प्याज की बिक्री शुरू

September 17, 2026
pak youtuber

यूट्यूबर ने पूछा- कश्मीर जाएंगे, शख्स बोला- ‘इंशाअल्लाह.. हिंदुओं को मारेंगे, जन्नत नसीब होगी’

March 26, 2025
Sudan spiraling into civil war

गृहयुद्ध की और बढ़ता सूडान

April 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.