Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 13, 2026
in राजनीति, राज्य
A A
23
SHARES
755
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भाजपा इस समय बंगाल और केरलम विधानसभा चुनावों के लिए कैंडिडेट फाइनल कर रही है. बंगाल में 150 से ज्यादा कैंडिडेट फाइनल किए जाने की खबरें हैं. वहां ज्यादातर विधायकों को फिर से मौका दिया जा सकता है. हालांकि केरलम में ‘कमल’ खिलाने के लिए भाजपाई रणनीति को धार देना पड़ा है. यहां केंद्र सरकार में मंत्री और लोकसभा चुनाव लड़ने वाले दिग्गज नेताओं को भी विधानसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी है. गैर-हिंदी भाषी राज्य होने के कारण इसके पीछे की वजह लोकप्रिय चेहरे के जरिए माहौल बनाने की कोशिश हो सकती है.

संसदीय बोर्ड की एक बैठक गुरुवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर हुई. इसमें पश्चिम बंगाल और केरलम विधानसभा चुनाव को लेकर दो हिस्सों में मंथन हुआ. केरलम संसदीय बोर्ड की बैठक शाम 5.30 बजे शुरू हुई और दो घंटे तक चली. मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बीएस येदियुरप्पा, राजीव चंद्रशेखर, केरल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. सुरेंद्रन, चुनाव सह-प्रभारी शोभा करंदलाजे, विनोद तावड़े, वी. मुरलीधरन और प्रकाश जावड़ेकर मौजूद थे.

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
Load More

प्राइवेट सर्वे से तय होंगे कैंडिडेट

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इस बैठक में राज्य की करीब 140 विधानसभा सीटों पर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान टिकट बंटवारे, उम्मीदवारों के नाम, निजी एजेंसियों के चुनावी सर्वे और उनकी तुलना, रणनीति, केरलम की मौजूदा स्थिति और घोषणापत्र पर चर्चा हुई. साफ है कि कैंडिडेट्स की लिस्ट फाइनल करने में प्राइवेट सर्वे की अहम भूमिका होगी.

केरलम में भाजपा का प्लान

  • इस बार भगवा दल की प्राथमिकता सूची में 20 प्रतिशत महिलाएं, 25 प्रतिशत युवा और नए चेहरे हो सकते हैं.
  • सूत्रों की मानें तो ईसाई वोट बैंक को लुभाने के लिए जॉर्ज कुरियन को टिकट मिल सकता है. कोट्टयम जिले के रहने वाले कुरियन सुप्रीम कोर्ट के वकील रहे हैं.
  • 9 जून 2024 को केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद उन्होंने 11 जून 2024 को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला. इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष और तत्कालीन केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ओ. राजगोपाल के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में कार्य किया है.

दो दिग्गजों के टिकट तय!

हां, सूत्रों ने आगे बताया है कि BJP अपने दिग्गज नेता और पूर्व अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को केरल के मंजेश्वर से टिकट दे सकती है. वहीं, मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को तिरुवनंतपुरम के नेमोम से टिकट मिल सकता है. चंद्रशेखर पिछली सरकार में केंद्र में मंत्री रहे हैं.

खबर है कि चुनाव आयोग के इलेक्शन कार्यक्रम की घोषणा करने के बाद भाजपा उम्मीदवारों की सूची दो हिस्से में जारी करेगी. सूत्रों ने बताया कि भाजपा केरलम में 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी सीटों पर भारत धर्म जन सेना (BDJS) और अन्य दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी.

अब आगे तमिलनाडु और असम चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 15 से 17 मार्च के बीच एक और संसदीय बोर्ड की बैठक होने वाली है. इसी महीने विधानसभा चुनाव की घोषणा भी हो सकती है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
cm yogi

डबल इंजन सरकार का लक्ष्य; नौजवान, महिला, व्यापारी और उद्यमी बने आत्मनिर्भर : सीएम योगी

September 17, 2023
REC

आरईसी ने जुटाए 4.75% पर 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर के फिक्स्ड रेट ग्रीन डॉलर बॉन्ड

September 30, 2024
Ajit and Sharad Pawar

कुछ नया गुल खिला रहे चाचा-भतीजा?

July 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.