Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

चारधाम यात्रा की रील्स बनाने वालों पर एक्शन, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 27, 2026
in राज्य
A A
Kedarnath, Badrinath
24
SHARES
785
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा में यात्रियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है, जहां सोशल मीडिया पर अव्यवस्था और वीआईपी कल्चर के दावों वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं. वहीं, प्रशासन ने इसे भ्रामक जानकारी बताते हुए रील्स बनाने वालों खिलाफ एक्शन लेते हुए मुकदमा दर्ज करना शुरू कर दिया है.

प्रशासन ने बताया कि 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से शुरुआत हो गई है. यात्रा के शुरुआती दिनों में ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ रहा है. अब तक चारधाम यात्रा में दो लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. अकेले केदारनाथ धाम में एक लाख 10 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि पहले ही दिन वहां 38 हजार लोग पहुंचे थे.

इन्हें भी पढ़े

cm yogi

स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक… CM योगी बोले- बढ़ें स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश की ओर

October 9, 2026
bjp

UP राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी का 8 सीटों पर कब्ज़ा

October 9, 2026
cm dhami

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड : CM धामी

October 8, 2026
Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
Load More

सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई वीडियो

वहीं, यात्रा के शुरुआती दिनों में सोशल मीडिया पर कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें भारी भीड़, कथित अव्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कुछ वीडियो में एक जवान को  भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी मारे हुए भी दिखाया गया है, जबकि कई क्लिप्स में श्रद्धालुओं की बेकाबू भीड़, एग्जिट गेट से जबरन एंट्री, लाइन में ऊपर से कूदने और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं.

इसी तरह केदारनाथ यात्रा के पहले दिन दौरान एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें गुजरात का एक श्रद्धालु अपने 70 वर्षीय पिता की मौत के बाद दुख जताते हुए नजर आ रहा है.

उनके अनुसार, स्वास्थ्य सुविधा समय पर न मिलने से पिता की मौत हो गई और शव को रुद्रप्रयाग ले जाने के लिए हेलीपैड पर करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा. साथ ही वीडियो में वह प्रशासन और व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी व्यक्त करते हुए दिख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर ‘खराब व्यवस्था’, ‘वीआईपी कल्चर’, बुजुर्गों की अनदेखी और बिना दर्शन के लौटने जैसे आरोपों वाली रील्स भी वायरल हुईं. एक रील में परिवार रोते-बिलखते कहता दिखा, ‘अब कभी केदारनाथ मत आना.’

इसके अलावा, साधु के भेष में एक व्यक्ति द्वारा छोटे बच्चे के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पिता को बच्चे को गाली-गलौज और वीडियो बनाने के लिए उकसाते दिखाया गया. पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया, लेकिन लोगों में आक्रोश बना हुआ है.

4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इन सभी दावों और वायरल वीडियो पर धामी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. सरकार का कहना है कि कुछ लोग सिर्फ रील बनाने और वायरल करने के उद्देश्य से अव्यवस्था, वीआईपी कल्चर और अन्य मुद्दों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं. पर सच में प्रशासन श्रद्धालुओं को वक्त पर सहायता और सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है. ऐसे मामलों में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

सरकार ने बताया कि अब तक रुद्रप्रयाग में 4 यूट्यूबर और इंस्टाग्राम यूजर्स पर मुकदमा दर्ज हो चुका. हालांकि, ये सभी FIR अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई हैं.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा को सुगम बनाने की अपील की है. उन्होंने दावा किया कि यात्रा में कोई समस्या नहीं और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है.

ग्राउंड पर उतरे अधिकारी

दूसरी ओर केदारनाथ धाम में व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के लिए डीएम विशाल मिश्रा और एसपी निहारिका तोमर ने ग्राउंड लेवल पर लगातार और नॉन-स्टॉप निरीक्षण शुरू कर दिया है. दोनों अधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.

निरीक्षण के दौरान ग्लेशियर क्षेत्र में भी कुछ लोग रील बनाते पकड़े गए, जिससे सुरक्षा पर नए सवाल खड़े हो गए हैं. प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित दर्शन कराना है, लेकिन ‘रील कल्चर’ ने इस आध्यात्मिक यात्रा के स्वरूप पर एक नई बहस छेड़ दी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
निशिकांत दुबे

ऑपरेशन सिंदूर: 1991 में पाक से हुए समझौते को लेकर कांग्रेस क्यों घिर गई, क्या था समझौता ?

May 24, 2025
Netaji Subhash Chandra Bose

नेताजी की शहादत और देश की आजादी

February 15, 2023
India Israel Agriculture Development Project

भारत इजरायल कृषि विकास प्रोजेक्ट

June 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • TB के खिलाफ जंग! CM रेखा गुप्ता बोलीं – मैदान में उतरी हेल्थ, यूथ और डिफेंस की त्रिशक्ति
  • स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक… CM योगी बोले- बढ़ें स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश की ओर
  • UP राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी का 8 सीटों पर कब्ज़ा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.