Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी बोले- संकट है, लेकिन घबराना नहीं

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 23, 2026
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
pm modi
20
SHARES
654
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में युद्ध (Middle East War) जारी है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष 24वें दिन में एंट्री ले चुका है. इस बीच होर्मुज बंद होने से दुनिया के कई देशों में तेल-गैस संकट गहराया हुआ है, खासतौर पर उन देशों में जो ऊर्जा के आयात पर निर्भर हैं. इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में खुलकर बात की और युद्ध के असर के साथ ही सरकार के इससे निपटने के प्रयासों या कहें चुनौतियों से निपटने के लिए प्लान-बी के बारे में भी बताया.

वेस्ट एशिया के हालात चिंताजनक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Middle East War पर बात करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया की हालत चिंताजनक. कच्चे तेल, गैस की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा यहीं से आता है. लेकिन युद्ध के चलते होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों का आना चुनौतीपूर्ण हो गया है. भारत की बात करें, देश में क्रूड, गैस से लेकर फर्टिलाइजर्स का आयात इन देशों से होता है और LPG का 60 फीसदी आयात किया जाता है.

इन्हें भी पढ़े

fighter aircraft

छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी में भारत!

August 8, 2026
Mohan Bhagwat

युवाओं के सवालों से संवाद तक: मोहन भागवत ने बताया Gen-Z को समझने का रास्ता

August 8, 2026
Rishabh Pant

ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर CM धामी से मांगी मदद, मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

August 8, 2026
india-china

नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात?

August 7, 2026
Load More

मिडिल ईस्ट युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि कमर्शियल जहाजों पर हमला और होर्मुज में रुकावट मंजूर नहीं है. सरकार वहां से भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि स्थितियों पर पैनी नजर रखी जा रही है और सरकार पूरी तरह से सतर्क मोड में है.

भारत की इकोनॉमी मजबूत
पीएम मोदी ने कहा कि मिडिल ईस्ट संकट से दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं पर असर और भारत भी खाड़ी देशों में हालात पर नजर बनाए हुए है. उन्होंने कहा कि एनर्जी इकोनॉमी की रीढ़ है और इसका बड़ा ग्लोबल सोर्स वेस्ट एशिया है, जो वर्तमान संकट से प्रभावित हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पर असर कम से कम हो इसलिए सरकार की ओर से रणनीति के साथ निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने भारत की इकोनॉमी (Indian Economy) को मजबूत करार दिया.

काम कर रहा सरकार का ये Plan-B
तेल-गैस संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने उस प्लान बी का जिक्र भी किया, जिससे भारत में आपूर्ति को सुनिश्चित रखने में मदद मिल रही है. उन्होंने कहा कि हमने लगातार अपने आयात को डाइवर्सिफाई किया है. पहले भारत सिर्फ 27 देशों से एनर्जी आयात करता था, लेकिन अब ये आंकड़ा बढ़कर 41 हो चुका है. इसके अलावा हमारी रिफाइनरी क्षमाता में भी इजाफा हुआ है. आंकड़े शेयर करते हुए पीएम ने बताया कि भारत के पास 53 लाख मीट्रिक टन क्रूड ऑयल का रिजर्व है. हमारा लक्ष्य 65 लाख मीट्रिक टन का है. हमारा प्रयास है कि हर जरूरी सामान से जुड़े जहाज सुरक्षित भारत पहुंचें.

मौजूदा संकट के बारे में जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में एलपीजी के उत्पादन लगातार बढ़ाया जा रहा है. बीते एक दशक में एथेनॉल उत्पादन में तेजी पर काम हुआ है और इसकी वजह से कम पेट्रोल खरीदना पड़ा है. PM Modi ने बताया कि फिलहाल देश में 53 लाख मीट्रिक टन पेट्रोलियम उपलब्ध है. हमने वैकल्पिक ईंधन के विकल्पों की ओर कदम आगे बढ़ाए हैं औ ये भारत का भविष्य सुरक्षित करेंगे.

खाद की किल्लत पर बोले पीएम
तेल-गैस संकट के अलावा युद्ध से प्रभावित हुए खाद के आयात पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की. उन्होंने खेती-किसानी पर Middle East War के प्रभाव को लेकर कहा कि खरीफ सीजन की ठीक से बुवाई हो सके इसके लिए खाद की पर्याप्त व्यवस्था है. उन्होंने कोरोना काल का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने कभी भी किसानों में पर किसी भी संकट का बोझ नहीं पड़ने दिया. कोरोना के समय जब दुनिया में खाद की बोरी 3,000 रुपये तक पहुंच गई थी, तब भी भारत में ये 300 रुपये में उपलब्ध कराई गई थी.

प्रधानमंत्री के मुताबिक, खाद के आयात में भी विविधिकरण किया गया है. उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम परिस्थितियों का सही तरह से सामना करेंगे और किसानों की हर संभव मदद सरकार करती रहेगी. उन्होंने ऐसे समय में राज्य सरकारों से अपील करते हुए कहा कि कालाबाजारी करने वालों की मॉनिटरिंग जरूरी है और उनपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
महिला आयोग

आंगनबाड़ी उन्मुखीकरण कार्यक्रम में पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष

April 16, 2025
Dr. Ambedkar

डॉक्टर अम्बेडकर का आर्थिक दृष्टिकोण

December 6, 2024
Tihar Jail

तिहाड़ बन रहा अपराध का गढ़!

May 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी में भारत!
  • साइबर सुरक्षा में उत्तराखंड देश के टाॅप पांच राज्यों में शामिल!
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पुरुषों व महिलाओं को अब समान काम के लिए समान वेतन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.