Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

पीरियड्स से पहले क्यों बनने लगती है गैस, क्यों होती मरोड़, जानें ?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 29, 2026
in लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य
A A
periods
20
SHARES
658
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: कई महिलाओं को पीरियड्स शुरू होने से एक या दो दिन पहले पेट में दर्द, मरोड़, गैस, मतली या दस्त जैसी समस्याएं महसूस होती हैं। ऐसा हार्मोनल बदलाव के कारण होता है। शरीर में प्रोस्टाग्लैंडिंस हार्मोन के बढ़ने के करण पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिससे पेट की तकलीफ बढ़ती है। योग, हल्की एक्सरसाइज, गर्म पानी की सिकाई, हेल्दी डाइट और पर्याप्त नींद से पीरियड्स से पहले होने वाली पेट की समस्याओं से राहत पाई जा सकती है।

पीरियड्स से पहले पेट दर्द या मरोड़ होना सामान्य है। इसका मुख्य कारण शरीर में प्रोस्टाग्लैंडिन हार्मोन का बढ़ना है। यह हार्मोन गर्भाशय को सिकुड़ने में मदद करता है, लेकिन कई बार इसका असर आंतों पर भी पड़ता है, जिससे पेट खराब होना, दस्त या मतली की समस्या हो सकती है। इस दर्द को डिसमेनोरिया (Dysmenorrhea) कहते हैं।

इन्हें भी पढ़े

drink ginger water

घर बैठे ऐसे करें अपने फेफड़ों को डिटॉक्स, रोज पिएं ये ड्रिंक

September 20, 2026
terminalia arjuna

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, सीने में दर्द से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद

September 16, 2026
इलायची

सिर्फ स्वाद नहीं, धन बढ़ाने में भी सहायक है इलायची; जानें उपाय

September 8, 2026
heart attack

हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

September 3, 2026
Load More

पीरियड्स के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव होता है, इसकी वजह से भी पेट में ऐंठन, गैस, कब्ज, दस्त पेट फूलने जैसी समस्या होती है। लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों में बदलाव करके पीरियड्स से पहले होने वाली पेट की समस्याओं से बचा जा सकता है।

पीरियड्स से पहले पेट की तकलीफें क्यों होती हैं?
पीरियड्स से पहले होने वाली पेट की तकलीफों का मुख्य कारण हार्मोनल बदलाव है। पीरियड्स से पहले शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के स्तर में तेजी से बदलाव होता है। हार्मोन्स के उतार-चढ़ाव की वजह से शरीर में पानी रुक सकता है, जिससे ब्लोटिंग और पेट में असहजता महसूस होती है। इन हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण कई महिलाओं को पेट फूलना, गैस या भारीपन महसूस होता है। यह स्थिति आमतौर पर पीरियड्स शुरू होने के बाद धीरे-धीरे ठीक हो जाती है।

पीरियड्स में पेट की समस्या कब गंभीर हो सकती है?
पीरियड्स से पहले होने वाली पेट की समस्याओं को सामान्य समझकर नजरअंदाज करना सही नहीं। कुछ मामलों में पेट दर्द या पेट खराब होना किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। उदाहरण के लिए गर्भाशय की अंदरूनी परत का असामान्य रूप से बढ़ना, जिसे एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) कहा जाता है, या गर्भाशय में गांठ बनना यानी गर्भाशय में होने वाले फाइब्रॉइड भी पीरियड्स के दौरान तेज दर्द और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

पीरियड्स से पहले होने वाली पेट की समस्याएं अगर असामान्य नजर आएं तो उन्हें नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से अपनी जांच कराएं। अगर कोई हेल्थ प्रॉब्लम है तो उसका इलाज कराएं।

पीरियड्स में पेट की समस्या हो तो डॉक्टर से कब मिलें ?
यदि पीरियड्स से पहले या पीरियड्स के दौरान दर्द बहुत ज्यादा हो, दर्द के कारण रोजमर्रा की गतिविधियों में बाधा आने लगे या पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो, तो लापरवाही न करें। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से अपनी जांच कराएं। पेट से संबंधित रोग की स्थिति में तुरंत इलाज कराएं।

पीरियड्स में पेट की समस्या से कैसे राहत पाएं?
कुछ आसान उपाय अपनाकर पीरियड्स से पहले होने वाली पेट की समस्याओं को कम किया जा सकता है। इसके लिए-

योग और एक्सरसाइज करें- योग और हल्की एक्सरसाइज से पीरियड्स से पहले होने वाली ऐंठन या पेट फूलने की समस्या को कम किया जा सकता है।
गर्म पानी की सिकाई करें- पीरियड्स से पहले होने वाली पेट की समस्याओं से राहत पाने के लिए हीट थेरेपी लाभदायक है। इसके लिए पेट के निचले हिस्से पर हीटिंग पैड से सिकाई करें।
जंक फूड से परहेज करें- पीरियड्स से पहले होने वाली पेट की समस्याओं जैसे पेट फूलना, ऐंठन और पाचन की समस्याओं से बचने के लिए फाइबर युक्त डाइट लें। साथ ही पर्याप्त पानी पिएं। साबुत अनाज, फल, और सब्जियां खाना फायदेमंद है। जंक फूड से परहेज करें। इससे पेट की समस्या बढ़ सकती है।
पर्याप्त नींद लें- पीरियड्स से पहले होने वाले पेट दर्द, ऐंठन और पेट फूलना जैसी समस्याओं को कम करने के लिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें। क्वालिटी नींद लेने से हार्मोन का संतुलन बना रहता है और पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।

पीरियड्स की समस्याओं को समझें
पीरियड्स से पहले पेट दर्द, मतली या दस्त होना कई महिलाओं के लिए सामान्य अनुभव हो सकता है, लेकिन यह समस्या अगर बहुत ज्यादा या बार-बार हो रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करके इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके बावजूद अगर तकलीफ कम नहीं हो रही डॉक्टर से अपनी जांच कराएं और उचित इलाज कराएं। पीरियड्स की समस्याओं को समझना और जरूरत पड़ने पर उनका सही इलाज बेहद जरूरी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
atishi marlena

कहीं AAP के लिए ‘मांझी- चंपई’ तो नहीं बन जाएंगी आतिशी?

September 17, 2024
Fake news

फेक न्यूज और दुष्प्रचार भारतीय समाज में नई चुनौतियां

April 17, 2023

यूपी में अब तमंचे नहीं लहराए जाते, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग से देश को बनाएंगे आत्मनिर्भर : CM योगी

February 27, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!
  • नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?
  • सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, इन नामों पर राष्ट्रपति ने लगाई मोहर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.