प्रकाश मेहरा
उत्तराखंड डेस्क
हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माता श्रीमती सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं। माता का निधन परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके समस्त परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।








