नई दिल्ली। अगर आप ATM से पैसे निकालते हैं, तो 1 अप्रैल 2026 से लागू हुए नए नियम आपके लिए बेहद जरूरी हैं। अब कैश निकालना पहले जितना आसान और फ्री नहीं रहेगा, क्योंकि कई बड़े बैंकों ने अपने ATM नियमों में बदलाव कर दिए हैं। इस बदलाव में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank),पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) और बंधन बैंक (Bandhan Bank) जैसे प्रमुख बैंक शामिल हैं। आइए इसको जरा विस्तार से समझते हैं।
1- HDFC बैंक: UPI से कैश निकालना अब फ्री नहीं
अब अगर आप UPI के जरिए ATM से पैसे निकालते हैं, तो यह भी आपकी मंथली फ्री लिमिट में गिना जाएगा। आमतौर पर 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं। इसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर ₹23 + टैक्स देना होगा, यानी अब UPI से पैसे निकालना भी फ्री नहीं रह गया है।
2- PNB: रोजाना कैश निकालने की लिमिट घटी
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने कुछ डेबिट कार्ड्स की लिमिट कम कर दी है। इसके पहले ₹1,00,000/दिन की लिमिट थी, जो अब ₹50,000/दिन कर दी गई है। इसके प्रीमियम कार्ड की लिमिट ₹75,000 हो गई है, जो पहले ₹1,50,000/दिन थी, यानी अब बड़े अमाउंट निकालना पहले से मुश्किल हो गया
3- बंधन बैंक ने कम किया फ्री ट्रांजैक्शन
बंधन बैंक (Bandhan Bank) ने ATM इस्तेमाल के नियम सख्त कर दिए हैं। अब आप अपने ATM से 5 फ्री ट्रांजैक्शन/महीना कर सकते हैं। वहीं, दूसरे बैंक के ATM पर मेट्रो शहर में 3 फ्री ट्रांजैक्शन और 5 फ्री ट्रांजैक्शन नॉन-मेट्रो सिटी में कर सकते हैं। इसके बाद ₹23 प्रति फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन लगेगा। और ₹10 प्रति नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर लगेगा। इसके अलावा बैलेंस कम होने पर फेल ट्रांजैक्शन ₹25 लगेगा।
बार-बार ATM जाने से बचें
आपको बार-बार ATM जाने से बचना चाहिए और एक बार में जरूरत के हिसाब से कैश निकाल लेना चाहिए। UPI से कैश निकालते समय भी लिमिट का ध्यान रखना चाहिए। आपको बार-बार ATM जाकर बैलेंस चेक करना भी भारी पड़ सकता है, इसके चलते आप पर चार्ज लग सकते हैं।
प्वाइंटर में समझें क्या बदला?
1- फ्री ट्रांजैक्शन हुआ कम
2- चार्ज बढ़ा गया
3- लिमिट घटाई गई
4- UPI भी अब फ्री नहीं रहा
ATM नियमों में यह बदलाव सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकता है। इसलिए, अब आपको थोड़ा स्मार्ट बनना जरूरी है। भविष्य में आपको अपने ट्रांजैक्शन कम करना चाहिए, सही प्लानिंग करें, जिससे आप अनावश्यक चार्ज से बच सकें।







