Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

राघव चड्ढा की Z+ सिक्योरिटी हटाई, क्या होगा MP का अगला कदम?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 15, 2026
in दिल्ली, राजनीति
A A
raghav chadha
18
SHARES
589
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक और बड़ा झटका दिया। पार्टी से मतभेद के बीच पंजाब सरकार ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। पंजाब पुलिस की ओर से उन्हें Z+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। यह कदम पार्टी के संगठनात्मक बदलाव के कुछ दिनों बाद उठाया गया है, जिसमें राघव चड्ढा को राज्यसभा में AAP का उपनेता पद से हटा दिया गया था।

राज्यसभा में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाले राघव चड्ढा को राज्य सरकार की ओर से Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। मगर अब यह सुरक्षा वापस ले ली गई है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब AAP के भीतर अंदरूनी कलह की चर्चाएं लगातार जोर पकड़ रही हैं। पंजाब पुलिस की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों और जवानों को तुरंत मुख्यालय रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़े

Delhi Lakshmi Yojana

‘थैंक्यू रेखा दीदी’: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए जताया CM का आभार!

August 7, 2026
poor quality medicine

दिल्ली के सरकारी अस्पताल अब खुद करेंगे दवाओं और मेडिकल सामान की खरीद

August 7, 2026
Swine flu hits Delhi

दिल्ली में स्वाइन फ्लू की दस्तक! क्या हैं लक्षण, कब और कहां कराएं जांच?

August 7, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्ली में माप-तौल कारोबार के लिए लाइसेंस प्रक्रिया आसान, नई व्यवस्था लागू

August 7, 2026
Load More

राघव चड्ढा को अब कैसे मिलेगी सिक्योरिटी

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार की ओर से उन्हें सुरक्षा मिल सकती है। खबर ये भी है कि फिलहाल केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस को उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है। जब तक कि केंद्र सरकार की ओर से औपचारिक सुरक्षा व्यवस्था तय नहीं हो जाती, तब तक दिल्ली पुलिस उनकी सुरक्षा में तैनात रहेगी। हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पहले उपनेता पद से हटाया
बता दें कि राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने बीते दिनों राज्यसभा उपनेता के पद से हटा दिया। उनकी पंजाब से AAP सांसद अशोक मित्तल को उपनेता की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बदलाव ने पार्टी के भीतर बढ़ती दरार की अटकलों को और तेज कर दिया। इस एक्शन के बाद चड्ढा ने पार्टी के भीतर चल रही कलह को खुलकर सामने ला दिया।

राघव पर AAP का गंभीर आरोप
AAP की ओर से राघव चड्ढा पर संसद में राज्य और पार्टी से जुड़े मुद्दों को मजबूती से न उठाने का आरोप लगाया है। आप ने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा हाल के महीनों में पार्टी की कई बड़ी घटनाओं पर चुप रहे। दिल्ली शराब घोटाले में नेताओं के जेल से बाहर आने पर भी उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। यहां तक कि वो केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से भी मिलने नहीं पहुंचे। यहां तक कि राघव पर मोदी सरकार से डरने का भी आरोप लगा।

AAP की अंतरूनी कलह आई बाहर
वहीं, पार्टी के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए राघव चड्ढा ने AAP की अंतरूनी कलह को बाहर ला दिया। राघव चड्ढा ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए कहा था ‘मुझे जब-जब संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं और शायद ऐसे विषय उठाता हूं जिन्हें आमतौर पर संसद में नहीं उठाया जाता है। लेकिन क्या जनता के मुद्दे उठाना, जनता के मुद्दों पर बात करना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई गुनाह कर दिया? कोई गलती कर दी? ये सवाल मैं इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सेक्रेटेरिएट को यह कहा कि राघव चड्ढा के संसद में बोलने पर रोक लगा दी जाए।’

अब क्या होगा राघव का अलग कदम?
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि, ‘जिन लोगों ने आज संसद में मेरे बोलने का अधिकार मुझसे छीन लिया, मुझे खामोश कर दिया, मैं उन्हें भी कुछ कहना चाहता हूं। मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं वो दरिया हूं वक्त आने पर सैलाब बनता है। राघव के इस जवाब नें बाद से लगातार ये कयास लगाए जा रहे हैं कि MP का अगला कदम क्या होगा? क्या राघव BJP का दामन थाम लेंगे? या राघव कुछ नया करेंगे?

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

5 राज्यों का चुनावी रण: बंगाल में ममता की अग्निपरीक्षा, असम में बीजेपी की हैट्रिक की चुनौती, दक्षिण में क्षेत्रीय दलों की साख दांव पर

March 15, 2026
pm aawas

आश्रय का अधिकार और रियायती आवास योजना

February 14, 2023

महा विकास अघाड़ी का क्या होगा

July 5, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘थैंक्यू रेखा दीदी’: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए जताया CM का आभार!
  • दिल्ली के सरकारी अस्पताल अब खुद करेंगे दवाओं और मेडिकल सामान की खरीद
  • नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.