Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

क्या बीजेपी में शामिल होते ही चली जाएगी राघव चड्ढा की राज्यसभा सदस्यता?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 24, 2026
in दिल्ली, राजनीति
A A
raghav chadha
21
SHARES
688
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में बड़ी फूट पड़ी. गत दिनों पार्टी के एक्शन से नाराज राघव चड्ढा ने आप को छोड़ने का ऐलान किया है. नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में राघव चड्ढा ने दो अन्य सांसदों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.  उन्होंने इस दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह आम आदमी पार्टी के सभी पदों से अपने आपको अलग कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की.

दरअसल, पिछले दिनों आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में अपने डिप्टी लीडर राघव चड्ढा को पद से हटा दिया था. इसके बाद राघव चड्ढा ने नाराजगी जताते हुए पार्टी में छोड़ने का ऐलान किया. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि आप के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या अपने कार्यकाल के बीच राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, तो उनकी सदस्यता प्रभावित होगी या नहीं. क्या राघव चड्ढा को दल बदल कानून के तहत राज्यसभा से इस्तीफा देना होगा या नहीं. इस बारे में हम अपने आर्टिकल में बात करेंगे…

इन्हें भी पढ़े

केतन अग्रवाल

शादी से पहले मौत या रची गई साजिश? लोहागढ़ किले की रहस्यमयी कहानी

June 23, 2026
Mamta

टीएमसी में सबसे बड़ा सियासी भूचाल, बाग़ी विधायकों ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया!

June 23, 2026
cm vijay

‘एक्टर की पार्टी’ कहने वालों को CM विजय का जवाब, बोले- जनता के बीच से निकली है TVK

June 23, 2026
court

राम मंदिर चढ़ावा मामले में तत्काल सुनवाई से हाईकोर्ट का इनकार!

June 22, 2026
Load More

पहले जानिए राघव चड्ढा ने क्या कहा?

दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं, जिनमें से 2/3 से अधिक इस मामले में हमारे साथ हैं. उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं और आज सुबह हमने हस्ताक्षरित पत्र और दस्तावेज राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं, उनमें से 3 आपके सामने यहां मौजूद हैं.

7 राज्यसभा सांसदों ने छोड़ आप का साथ

हमारे अलावा, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी हैं. राघव चड्ढा ने कहा कि हमारे पास सिर्फ दो ही विकल्प थे, या तो राजनीति छोड़ दें और पिछले 15-16 सालों में किए गए अपने जनहित के कामों को छोड़ दें या फिर अपनी ऊर्जा और अनुभव के साथ सकारात्मक राजनीति करें.

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में AAP के 2/3 सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में शामिल कर लेंगे.

दल-बदल कानून से फंसेगा पेच?

भारत में 52वें संवैधानिक संशोधन से लाए गए दल बदल कानून के अनुसार, अगर कोई भी संवैधिनक पद पर बैठा व्यक्ति अपना राजनीतिक दल बदलता है, तो उसकी सदस्यता स्वतः ही समाप्त हो जाती है. लेकिन समय के साथ नेताओं ने इसका भी तोड़ निकाला. साल 1985 में आए कानून में यह प्रावधान था कि अगर किसी पार्टी के दो-तिहाई सांसद या विधायक पार्टी बदलते हैं, तो उनकी सदस्यता नहीं जाएगी, बल्कि यह किसी अन्य पार्टी में विलय माना जाएगा. समय बीतने के साथ साल 2003 में इस कानून को और सख्त किया गया, जिसके तहत अयोग्य सदस्यों को मंत्री बनाने पर रोक लगा दी गई.

क्या है दल बदल कानून का उद्देश्य?

भारत सरकार ने माना कि इस दल बदल कानून का असली उद्देश्य सरकार की स्थिरता को सुनिश्चित करना है और विधायकों या सांसदों का खरीद फरोख्त (हॉर्स-ट्रेडिंग) को रोकना है. इसके अलावा इस कानून से पार्टी का अनुशासन भी बना रहता है और चुनावी जनादेश को भी पूरी तरीके से सम्मान मिलता है.

क्या राघव चड्ढा की सदस्यता बची रहेगी? 

गौरतलब है कि राघव चड्ढा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह आम आदमी पार्टी की प्रारंभिक सदस्या को छोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह और उनके साथ अन्य 7 और राज्यसभा सांसद आप की सदस्यता छोड़ रहे हैं और वह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. ऐसे में राघव चड्ढा करीब दो-तिहाई AAP सांसदों के साथ बीजेपी में विलय कर रहे हैं. यही कारण है न तो राघव चड्ढा और न ही किसी अन्य आप सांसद की सदस्यता जाएगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india turkey trade

भारत से पंगा तुर्की को पड़ा महंगा, अब बर्बादी तय

August 1, 2025
Modi Government

मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल की प्रदर्शनी, कितनी बदली देश की तस्वीर !

June 20, 2025
aravalli case

न्याय पंचायत में अरावली पर विमर्श

January 5, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भरत भूषण तिवारी को फर्जी एनकाउंटर में मारे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि
  • हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है!
  • शादी से पहले मौत या रची गई साजिश? लोहागढ़ किले की रहस्यमयी कहानी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.